महिला विश्वकप जीत पर उत्साहित बॉलीवुड, भावुक हुए अमिताभ-प्रियंका

By रिचा राय, Posted by: लखन भारती.

Nov 03, 2025 17:22 IST

2 नवंबर की तारीख अब तक शाहरुख खान की जन्मतारीख के रूप में कैलेंडर में चमकता था लेकिन कल रात के बाद से एक और कारण से यह दिन देशवासियों के लिए यादगार रहेगा। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचा है। विश्वकप जीतकर हरमनप्रीत कौर, शेफाली शर्मा, दीप्ति शर्मा, रिचा घोष, जेमिमा रॉड्रिगेज ने कई सवालों का करारा जवाब दिया है।

महिलाओं की जीत पर बॉलीवुड भी भावुक है। टीम के सभी सदस्यों को अमिताभ बच्चन, प्रियंका चोपड़ा ने बधाई दी है।

मैच खत्म होने तक अमिताभ ने आंख नहीं झपकाई। भारत की जीत पर बिग बी ने लिखा कि तुम्हारे लिए गर्व महसूस कर रहा हूं। बहुत बधाई। अजय देवगन भारत की जीत से मुग्ध, विस्मित, आनंदित हैं।

उन्होंने लिखा है कि आत्मविश्वास और अपने ऊपर भरोसा हो तो जीत अवश्यंभावी है। प्रियंका ने भी लिखा है कि मैंने नीली जर्सी में नायकों को देखा है। आज लड़कियों को देखा। मेरे रोंगटे खड़े हो गए।

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी विश्वकप विजेता महिलाओं को बधाई दी है। उनके शब्दों में भारतीय क्रिकेट टीम की लड़कियों ने यह जीत हासिल की है। मैं उन्हें सलाम करता हूं। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने लिखा, 'जीत गए!! हमारी भारतीय टीम के लिए गर्वित हैं हम।'

Prev Article
शेफाली वर्मा के शानदार प्रदर्शन के पीछे है सचिन तेंदुलकर की भूमिका, जानिए कैसे!
Next Article
बाहर नहीं हुए लेकिन केवल 3 गेंद खेलने के बाद शुभमन को मैदान छोड़ना पड़ा, आखिर क्यों ?

Articles you may like: