🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

एक ही दिन में भारत और पाकिस्तान के बीच होंगे दो क्रिकेट मैच

भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी20 विश्व कप 2026 का मुकाबला होना है। इसी दिन थाईलैंड में विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा।

By नवीन पाल, Posted by: लखन भारती

Jan 19, 2026 23:33 IST

नई दिल्ली: क्रिकेट में भारत और पाकिस्तान के मैच का हर फैन को इंतजार रहता है। चाहे पुरुष क्रिकेट हो या फिर महिला या फिर जूनियर क्रिकेट, दोनों टीमों के बीच चर्चा का विषय होता ही है। इसकी वजह है कि दोनों देश के बीच सिर्फ आईसीसी और एसीसी इवेंट में ही मुकाबले होते हैं। 15 फरवरी को भारतीय टीम टी20 विश्व कप में पाकिस्तान का सामना करेगी। उसी दिन भारत की एक और क्रिकेट टीम भी पाकिस्तान के खिलाफ मैच पर होगी।

फरवरी में विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स

एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। यह टूर्नामेंट 13 से 22 फरवरी के बीच बैंकॉक में आयोजित होगा। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेला जाना है। एसीसी की तरफ से जारी शेड्यूल के अनुसार, ग्रुप ए में भारत 'ए', पाकिस्तान 'ए', यूएई और नेपाल मौजूद हैं। वहीं, ग्रुप बी में बांग्लादेश 'ए', श्रीलंका 'ए', मलेशिया और बांग्लादेश होंगे।

भारतीय टीम 13 फरवरी को अपने पहले मैच में उतरेगी। यह मुकाबला यूएई के खिलाफ खेला जाएगा। इसके बाद 15 फरवरी को भारत 'ए' और पाकिस्तान 'ए' के बीच हाईवोल्टेज मैच खेला जाना है। 17 फरवरी को टीम इंडिया, नेपाल के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी। हर ग्रुप से 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। यह मैच 20 फरवरी को आयोजित होंगे। दोनों सेमीफाइनल की विजेता टीमों के बीच 22 फरवरी को खिताबी मैच खेला जाना है।

विमेंस एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 का शेड्यूल

13 फरवरी - पाकिस्तान ए बनाम नेपाल (सुबह 9:30 बजे IST)

13 फरवरी - भारत ए बनाम यूएई (दोपहर 12:30 बजे IST)

14 फरवरी - मलेशिया बनाम थाईलैंड (सुबह 9:30 बजे IST)

14 फरवरी - बांग्लादेश ए बनाम श्रीलंका ए (दोपहर 12:30 बजे IST)

15 फरवरी - यूएई बनाम नेपाल (सुबह 9:30 बजे IST)

15 फरवरी - भारत ए बनाम पाकिस्तान ए (दोपहर 12:30 बजे IST)

16 फरवरी - श्रीलंका ए बनाम मलेशिया (सुबह 9:30 बजे IST)

16 फरवरी - बांग्लादेश ए बनाम थाईलैंड (दोपहर 12:30 बजे IST)

17 फरवरी - भारत ए बनाम नेपाल (सुबह 9:30 बजे IST)

17 फरवरी - पाकिस्तान ए बनाम यूएई (दोपहर 12:30 बजे IST)

18 फरवरी - बांग्लादेश ए बनाम मलेशिया (सुबह 9:30 बजे IST)

18 फरवरी - श्रीलंका ए बनाम थाईलैंड (दोपहर 12:30 बजे IST)

20 फरवरी - सेमीफाइनल 1 (सुबह 9:30 बजे IST)

20 फरवरी - सेमीफाइनल 2 (दोपहर 12:30 बजे IST)

22 फरवरी - फाइनल (दोपहर 12:30 बजे IST)

Prev Article
उधमपुर में देविका प्रीमियर लीग का पहला संस्करण संपन्न, खेल मंत्री सतीश शर्मा बोले- हर जिले में बनेगा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम

Articles you may like: