🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

चुनाव आयोग ने फिर पांच DIG का ट्रांसफर किया, चुनावी माहौल में फेरबदल जारी

आयोग ने तुरंत फेरबदल करने और एक रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

कोलकाताः चुनावी माहौल में राज्य पुलिस में लगातार फेरबदल किये जा रहे हैं। चुनाव आयोग ने फिर से पश्चिम बंगाल पुलिस के शीर्ष अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इस बार राज्य में पांच जगहों पर DIG का ट्रांसफर किया गया है। प्रेसिडेंसी रेंज के DIG का ट्रांसफर किया गया है। इसके साथ ही जलपाईगुड़ी रेंज के DIG, रायगंज, मुर्शिदाबाद और बर्दवान रेंज के DIG भी बदले गए हैं। आयोग ने तुरंत फेरबदल करने और एक रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

राठौर अमित कुमार भरत को रायगंज रेंज का डीआईजी बनाया गया है। अजीत सिंह यादव मुर्शिदाबाद के डीआईजी बने हैं। श्रीहरि पांडे बर्दवान के डीआईजी बने हैं। कंकर प्रसाद बारुई प्रेसिडेंसी रेंज के डीआईजी बनाये गये हैं। अंजलि सिंह जलपाईगुड़ी की डीआईजी बनी हैं।

चुनाव आयोग ने आदेश दिया है कि इन पांच लोगों को गुरुवार, 19 मार्च को सुबह 11 बजे तक पदभार ग्रहण करना होगा।

(विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही)

Articles you may like: