विवाद के बीच भारत आए अफगानिस्तान के मंत्री की बैठक में महिला पत्रकारों को निमंत्रण

गत शुक्रवार को मुत्तकी की पत्रकार बैठक में महिला मीडिया कर्मियों को प्रवेश नहीं देने का आरोप लगा था, जिसे लेकर देश की राजनीति गरम हो गई थी। विपक्ष ने सवाल उठाया था कि यह भारत जैसे देश में लिंग भेद की घटना कैसे घटी?

By तुहिना मंडल, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Oct 12, 2025 17:52 IST

नयी दिल्लीः पत्रकार बैठक में महिला मीडिया कर्मियों को निमंत्रण नहीं देने पर जारी विवाद के बीच अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने बताया कि अफगानिस्तान में भी महिला पत्रकार हैं। रविवार को मुत्तकी की पत्रकार बैठक में महिला मीडिया कर्मियों को निमंत्रण दिया गया। गत शुक्रवार को मुत्तकी की पत्रकार बैठक में महिला मीडिया कर्मियों को प्रवेश नहीं देने का आरोप लगा था, जिसे लेकर देश की राजनीति गरम हो गई थी। विपक्ष ने सवाल उठाया था कि यह भारत जैसे देश में लिंग भेद की घटना कैसे घटी? हालांकि भारत सरकार ने स्पष्ट कहा था कि इस मामले में उसकी कोई भूमिका नहीं थी। लेकिन विपक्ष इसे मानने को तैयार नहीं था।

इसी बीच 'तालिबान हेड ऑफ पॉलिटिकल ऑफिस' सुहेल शाहीन ने दावा किया था कि पूरी घटना ही अनजाने में हुई। न केवल अफगानिस्तान में भी महिला पत्रकार हैं बल्कि मुत्तकी उनसे बात भी करते रहे हैं। हालांकि उनके दावे के बावजूद विवाद नहीं रुका।

इस सभी बातों के बीच अफगान मंत्री की पत्रकार बैठक में महिला मीडिया कर्मियों को निमंत्रण दिया गया। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को आमिर खान मुत्तकी छह दिन की यात्रा के लिए भारत आए हैं। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ उन्होंने द्विपक्षीय बैठक की। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को सहयोग का आश्वासन भी दिया। अफगानिस्तान की स्वास्थ्य व्यवस्था के सुधार में भारत ने सहायता का आश्वासन दिया। काबुल में भारत का दूतावास भी फिर से शुरू हो रहा है।

लेकिन इसी बीच महिला पत्रकारों को मुत्तकी की पत्रकार बैठक में प्रवेश नहीं देने के आरोप को लेकर हंगामा मच गया था। अतीत में तालिबान सरकार के खिलाफ कई बार 'महिलाओं की शक्ति का हनन' करने का आरोप लगा था। इस घटना से तालिबान की भूमिका को लेकर नए सिरे से व्यापक सवाल उठने लगे थे।

Prev Article
पॉर्न देखने का दोष मढ़कर उगाही कर रहे साइबर ठग, उनके दिये लिंक पर क्लिक किया तो आपका बैंक खाता खाली
Next Article
बिहार चुनाव के बाद मोदी का कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला, राहुल गांधी को ‘नामदार’ कहकर तंज कसा

Articles you may like: