मुंबईः एक यात्री पर विमान के शौचालय में धूम्रपान करने का आरोप लगा है। शनिवार को पुलिस ने बताया कि 25 वर्षीय भाव्य गौतम जैन को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वह थाईलैंड के फुकेत से मुंबई जाने वाले एक विमान के शौचालय में धूम्रपान कर रहा था।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात को फुकेत-मुंबई जाने वाले एक विमान के शौचालय से अन्य यात्रियों ने अचानक धुआं निकलते देखा। यह दृश्य देखकर यात्रियों में दहशत फैल गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभि्युक्त भाव्य गौतम जैन दक्षिण मुंबई के नेपियनसी रोड का रहने वाला है। उस दिन विमान के मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचते ही अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया।
जानकारी मिली है कि आरोपी जैन ने विमान के शौचालय के अंदर सिगरेट जलाई थी। इसके लिए उनके खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि भारतीय विमानन नियमों के अनुसार, किसी भी यात्री विमान में धूम्रपान करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है।