नयी दिल्लीः 'वांटेड' बब्बर खालसा आतंकवादी परमिंदर सिंह उर्फ पिंडी को भारत में लाया गया। उसके खिलाफ इंटरपोल ने 'रेड कॉर्नर' नोटिस जारी किया था। वह कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल था। परमिंदर लगभग एक साल से फरार था।
परमिंदर के बारे में पंजाब पुलिस की ओर से इंटरपोल को सतर्क किया गया था। चालू वर्ष के 13 जून को उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया गया। उसे संयुक्त अरब अमीरात से गिरफ्तार कर शुक्रवार को ही भारत लाया गया। पंजाब पुलिस के अनुसार सीबीआई, गृह मंत्रालय और विभिन्न केंद्रीय एजेंसियों के संयुक्त प्रयास से उसे गिरफ्तार कर देश लाया गया है।
पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि बटाला के हर्षा गांव का निवासी परमिंदर लंबे समय से अपराधिक गतिविधियों में शामिल था। वह कुख्यात आतंकवादी हरबिंदर सिंह का करीबी है। बटाला-गुरदासपुर क्षेत्र में पेट्रोल बम हमला, रंगदारी, 2023 के सितंबर और अक्टूबर में एक दुकान पर हमले की घटना में वह शामिल था।
बटाला के वरिष्ठ एसएसपी सुहेल कासिम मीर ने मीडिया से बताया कि पिंडी के अपराध की गंभीरता और पाकिस्तानी आतंकवादी हरबिंदर सिंह रिंदा और हैप्पी पासिया के साथ उसके सीधे संबंध के कारण लंबे समय से पुलिस उसे खोज रही थी। बटाला पुलिस के अनुरोध पर सीबीआई ने इंटरपोल के माध्यम से एक रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया। इंटरपोल के सक्रिय होने के बाद ही उसकी गतिविधियों को ट्रैक करना संभव हुआ। अंत में अबू धाबी में उसे खोज निकाला गया।