🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, सांस की दिक्कत; मां की तबीयत बिगड़ने पर राहुल गांधी ने कैंसिल किया केरल दौरा

डॉक्टरों ने बताया-ठंड और प्रदूषण से बढ़ा अस्थमा, पेट और यूटीआई संक्रमण की जांच जारी।जनवरी और जून में भी हुआ था इलाज

By डॉ. अभिज्ञात

Mar 25, 2026 18:19 IST

सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती, सांस की दिक्कत; मां की तबीयत बिगड़ने पर राहुल गांधी ने कैंसिल किया केरल दौरा

डॉक्टरों ने बताया-ठंड और प्रदूषण से बढ़ा अस्थमा, पेट और यूटीआई संक्रमण की जांच जारी।जनवरी और जून में भी हुआ था इलाज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है। उन्हें मंगलवार रात करीब 10:22 बजे अस्पताल लाया गया था।

अस्पताल के चेयरमैन डॉ. अजय स्वरूप ने बताया कि सोनिया गांधी को सांस लेने में परेशानी के बाद अस्पताल लाया गया था। जांच के दौरान पाया गया कि ठंड के मौसम और दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के कारण उनका ब्रोंकियल अस्थमा हल्का बढ़ गया है। डॉक्टर पेट और मूत्र मार्ग से जुड़े संभावित संक्रमण की भी जांच कर रहे हैं। एहतियात के तौर पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कर इलाज और निगरानी जारी रखी जा रही है तथा एंटीबायोटिक दवाएं दी जा रही हैं।

सूत्रों के अनुसार उनकी स्थिति पर करीबी नजर रखने के लिए उन्हें भर्ती किया गया है ताकि किसी भी जटिलता से बचा जा सके।

मालूम हो कि सोनिया गांधी पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रही हैं। इससे पहले भी उन्हें इलाज के लिए कई बार अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है। इसी साल जनवरी में उन्हें सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी अस्थमा से जुड़ी समस्या सामने आई थी। वहीं, पिछले वर्ष जून में भी पेट से संबंधित दिक्कतों के कारण उन्हें अस्पताल में रखा गया था। इसी दौरान उन्हें हिमाचल प्रदेश के शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भी नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए ले जाया गया था, जहां उनकी स्थिति सामान्य बताई गई थी।

इस बीच सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने के कारण कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपना केरल दौरा रद्द कर दिया है। उन्हें वहां चुनावी प्रचार के लिए जाना था, लेकिन मां की तबीयत को देखते हुए उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

Articles you may like: