शिक्षक होने की आड़ में पहलगाम हमले के आतंकवादियों की मदद करता था यूसुफ कटारी

By देबदीप चक्रवर्ती, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Sep 25, 2025 19:05 IST

जम्मूः पहलगाम में आतंकवादी हमले में शामिल आतंकवादियों की मदद के मामले में कश्मीर के युवक मोहम्मद यूसुफ कटारी को गिरफ्तार किया गया है। 'ऑपरेशन महादेव' के दौरान पहलगाम में शामिल आतंकवादियों को भारतीय सेना ने मार गिराया था। उसी ऑपरेशन के कुछ सूत्रों के आधार पर ही बुधवार को कुलगाम जिले में अभियान चलाकर कैफ को गिरफ्तार किया गया।

कटारी कैसे काम करता था आतंकवादियों के लिए?: कटारी कुलगाम में स्थानीय कुछ बच्चों को पढ़ाता था। दरअसल वह शिक्षक होने की आड़ में 'ओवर ग्राउंड वर्कर' का काम चलता था। आतंकवादी किसी निश्चित इलाके की रेकी करने से पहले इन 'ओवर ग्राउंड वर्कर' का इस्तेमाल करते हैं।

लश्कर-ए-तैयबा से सम्बंध थाः कटारी का लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादी संगठन के साथ संपर्क था। उल्लेखनीय है कि इस लश्कर के छाया संगठन 'द रेजिस्टेंस फ्रंट' ने पहलगाम में आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली थी।

लॉजिस्टिक सहायता करता थाः कटारी मुख्य रूप से आतंकवादियों को लॉजिस्टिक सहायता करता था। कटारी आतंकवादियों के भारत में घुसने के बाद विभिन्न जरूरी सामान की आपूर्ति करने का काम करता था। जांचकर्ताओं के अनुसार, कश्मीर भर में इस तरह के कई 'ओवर ग्राउंड वर्कर' हैं। वे छिपे तौर पर आतंकवादियों के 'बैक सपोर्ट' के रूप में काम करते हैं।

ऑपरेशन महादेवः सेना और कश्मीर पुलिस की संयुक्त टीम ने पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद 22 मई से 'ऑपरेशन महादेव' शुरू किया था। खुफिया एजेंसियों को श्रीनगर के पास दाचीगाम में आतंकवादियों की मौजूदगी की जानकारी मिली थी। उसी सूचना के आधार पर पहलगाम की घटना में आरोपियों को मार गिराया गया था। उन तीन आतंकवादियों से ही एके-47 और एम-9 असॉल्ट राइफल बरामद हुई थी। बाद में उन्हें चंडीगढ़ की एक प्रयोगशाला में भेजकर पता चला कि ये हथियार ही पहलगाम में इस्तेमाल किए गए थे।

ऑपरेशन महादेव के दौरान मारे गये 3 आतंकियों के उपकरणों से कटारी का सुराग मिलाः अभियान के बारे में पुलिस ने कुछ खास नहीं बताया। इतना ही बताया गया है कि 'ऑपरेशन महादेव' के दौरान जिन तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया। उनके इस्तेमाल किए गए हथियारों और विभिन्न उपकरणों की जांच करके ही पुलिस ने यूसुफ कटारी का पता लगाया।

कटारी से लश्कर के बारे में कई जानकारियां मिलने की संभावनाः जांचकर्ताओं को उम्मीद है कि कटारी से पूछताछ करके पहलगाम की घटना के और महत्वपूर्ण तथ्य और लश्कर के बारे में कई जानकारियां मिल सकती हैं।

Prev Article
ट्रेन पर चढ़ी अग्नि प्राइम, छिपाकर रखो और अचानक दुश्मन पर हमला बोल दो, युद्ध क्षेत्र में भारत और मजबूत
Next Article
Red Fort Blast: हरियाणा की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के दो डॉक्टर समेत तीन हिरासत में, विश्वविद्यालय पर दो FIR दर्ज

Articles you may like: