श्रीनगरः फिर नियंत्रण रेखा के आसपास तनाव व्याप्त है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद पाकिस्तान ने फिर से संघर्षविराम तोड़ा है। पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर में लिपा घाटी में नियंत्रण रेखा के साथ गोलीबारी की। बताया जा रहा है कि भारतीय सेना छावनी को निशाना बनाकर गोलीबारी की गई है।
सूत्रों की खबर के अनुसार, 26-27 अक्टूबर की मध्यरात्रि में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सैन्य छावनी को निशाना बनाकर मोर्टार शेल दागे। लेकिन तुरंत ही भारतीय सेना ने गोलीबारी का समुचित जवाब दिया। भारत ने दावा किया है कि बिना किसी उकसावे के पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम भंग किया है। गत 10 मई को तीन दिन के युद्धविराम के बाद जब पाकिस्तान ने भारत से युद्धविराम की अपील की थी, जिसे भारतीय सेना ने स्वीकार कर किया था। उसके बाद से नियंत्रण रेखा पर शांति का माहौल था।
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर की लिपा घाटी 9 किलोमीटर ऊंची एक घाटी है। यह घाटी काजीनाग झरने के पास स्थित है। पाक समर्थित आतंकवादी घाटी की भौगोलिक स्थिति के कारण इस क्षेत्र से बार-बार घुसपैठ की कोशिश करते रहे हैं ।