🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पहलगाम हमले के पीड़ित आदिल सहित 56 को जम्मू-कश्मीर सरकार करेगी पुरस्कृत

By अभिरुप दत्त, Posted by: लखन भारती

Jan 26, 2026 21:35 IST

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित आदिल हुसैन शाह सहित 56 व्यक्तियों को विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित करने का ऐलान किया है। सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू द्वारा रविवार को जारी आदेश के अनुसार, सम्मान पाने वालों में विभिन्न पृष्ठभूमियों से जुड़े लोग शामिल हैं। पहलगाम के हापतनार गांव के निवासी आदिल हुसैन शाह ने 22 अप्रैल को बैसरन घाटी में पर्यटकों पर हुए हमले के दौरान पाकिस्तानी आतंकियों का सामना किया था। इस हमले में 25 पर्यटकों के साथ उनकी भी जान चली गई थी।

उन्हें मरणोपरांत वीरता के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान में एक लाख रुपये की नकद राशि और प्रशस्ति पत्र शामिल है। इसी श्रेणी में गंग्याल थाने के पुलिस उपनिरीक्षक निखिल कुमार को भी 51,000 रुपये नकद और प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित किया जाएगा।

सम्मानित होने वाले 12 मीडियाकर्मियों में पीटीआई के श्रीनगर ब्यूरो प्रमुख इनायत जहांगीर और पीटीआई वीडियो पत्रकार (जम्मू) सोमिल अब्रोल शामिल हैं। अन्य सम्मानित मीडियाकर्मियों में अवतार कृष्ण भट, विवेक सूरी, सुनील जी भट, दिनेश मनहोत्रा, बिलाल अहमद भट, रज़िया नूर, इश्फाक गौहर ज़रगर, सैयद खालिद हुसैन, सरोश कफील और नीता शर्मा शामिल हैं।

पूर्व आईएएस अधिकारी मोहम्मद शफी पंडित को मरणोपरांत लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय लोक सेवा श्रेणी में सम्मान पाने वालों में मुख्य वन संरक्षक (जम्मू) वी. एस. सेंथिल कुमार, जम्मू-कश्मीर चिकित्सा आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक तारिक गनई, सामान्य प्रशासन विभाग में अतिरिक्त सचिव रोहित शर्मा, लोक निर्माण विभाग (आर एंड बी) की अधीक्षण अभियंता पूजा वज़ीर और सरकारी मेडिकल कॉलेज, बारामुला के प्राचार्य डॉ. (प्रो.) माजिद जहांगीर शामिल हैं।

Next Article
अजित पवार की मौत का रहस्य गहराया, DGCA की जांच में भयंकर लापरवाही का खुलासा !

Articles you may like: