नयी दिल्लीः तेरह साल के किशोर क साहसिक कारनामा हॉलीवुड की स्क्रिप्ट को भी मात देता है। यह अफगान किशोर सभी सुरक्षा घेरों को पार करके और सुरक्षाकर्मियों की नजर से बचते हुए विमान के लैंडिंग गियर पर सवार होकर आराम से 2 घंटे की आकाश यात्रा की। बिना किसी फ्लाइट टिकट किशोर की इस साहसिक यात्रा से सभी हैरान हैं। उसके साथ किसी भी पल हादसा हो सकता था।
जानकारी मिली है कि रविवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IG) हवाई अड्डे पर यह घटना घटी। काबुल से दिल्ली जाने वाले विमान के लैंडिंग गियर पर सवार होकर वह किशोर भारत पहुंचा। पिछले रविवार सुबह 11 बजे के करीब KAM एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर RQ 4401 के लैंड करने के बाद ही मामला प्रकाश में आया।
हवाई अड्डे के सूत्रों से खबर मिली कि फ्लाइट लैंड करने के बाद किशोर को संदिग्ध रूप से विमान के पास घूमते देख एयरलाइन के कर्मचारियों देखा, जिसके बाद उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। खबर सिक्योरिटी कंट्रोल रूम तक पहुंची। उसे CISF के हवाले कर दिया गया।
पूछताछ के दौरान किशोर के इस साहसिक कारनामे की बात जानकारी मिली। 13 साल के उस किशोर ने बताया कि वह काबुल के कुंदुज शहर का रहने वाला है। सुरक्षाकर्मियों की नजर से बचकर काबुल हवाई अड्डे की बाड़ फांदकर वह अंदर घुस गया था। फिर जिज्ञासावश रनवे पर खड़े एक विमान के लैंडिंग गियर बॉक्स में घुस गया। वहां से उतरने से पहले ही विमान ने टेकऑफ कर लिया। जोखिम भरे तरीके से पूरे रास्ते लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट में ही था। 2 घंटे बाद दिल्ली हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के बाद वह वहां से उतरा।
किशोर के इस बयान की जांच करने के लिए KAM एयरलाइंस की सिक्योरिटी ने लैंडिंग गियर कंपार्टमेंट की जांच की और वहां से एक लाल रंग का स्पीकर बरामद किया। बाद में किशोर को KAM एयरलाइंस की वापसी उड़ान से काबुल भेज दिया गया। 2 घंटे बिना किसी सुरक्षा के लैंडिंग गियर पर किशोर की यात्रा से कई सवाल उठ रहे हैं। इस पर भी सवाल उठ रहे हैं कि वह कैसे सभी सुरक्षा घेरों को पार करके विमान के लैंडिंग गियर तक पहुंचा।