क्यों 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया जाता है प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन?

By श्रमणा गोस्वामी, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Sep 22, 2025 17:08 IST

एई समय, नयी दिल्लीः 17 सितंबर, बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 वर्ष के हो गये। उनके प्रशंसकों के लिए उनके जन्मदिन का मतलब त्योहार है। मोदी के जन्मदिन के अवसर पर देशभर में भाजपा के विशेष कार्यक्रम हैं। प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन पिछले कुछ वर्षों से 'सेवा दिवस' के रूप में मनाया जा रहा है।

मोदी के जीवन दर्शन के अनुसार ही 17 सितंबर को कोई भव्य समारोह नहीं, बल्कि सेवा, दान और समाज कल्याण के कार्यों के लिए समर्पित किया जाता है। मोदी ने विभिन्न समय पर कहा है कि देश और जनता की सेवा ही उनके जीवन का मुख्य लक्ष्य है। मोदी ने 2014 में पहली बार प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला। तब से ही उनके जन्मदिन के दिन सेवा कार्यों में लगे रहने के लिए नेताओं-कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया जाता है।


पार्टी कार्यकर्ता समाज के उपकार में आने वाले कामों के माध्यम से ही प्रिय नेता का जन्मदिन मनाते हैं । दिन को जनता की सेवा में समर्पित करने के कारण ही 'सेवा दिवस' के रूप में जाना जाता है। हर साल की तरह इस साल भी देशभर में प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा इस साल केवल 'सेवा दिवस' नहीं बल्कि' सेवा पखवाड़ा' वे मनाने जा रहे हैं। यह उत्सव दो सप्ताह तक यानी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। 'सेवा पखवाड़ा' प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन से शुरू होकर महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती तक चलेगा। मोदी अपना 75वां जन्मदिन मध्य प्रदेश में मना रहे हैं। बुधवार को वहां उनके कई कार्यक्रम हैं। इस दिन देश की महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए कुछ अभियानों का उन्होंने उद्घाटन किया।

Prev Article
राज्यसभा में विपक्ष को महत्व देने के लिए उपराष्ट्रपति को डेरेक की सलाह
Next Article
बिहार चुनाव के बाद मोदी का कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला, राहुल गांधी को ‘नामदार’ कहकर तंज कसा

Articles you may like: