जयंती पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को मोदी ने दी श्रद्धांजलि

By अयंतिका साहा, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Oct 02, 2025 13:38 IST

नयी दिल्लीः आज 2 अक्टूबर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दोनों को श्रद्धांजलि दी। गुरुवार को प्रधानमंत्री ने राजघाट पर महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही विजय घाट पर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भी उन्होंने श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने X हैंडल पर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पोस्ट भी किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'गांधीजी ने दिखाया कि साहस कैसे राष्ट्र को बदल सकता है। वे मानते थे कि लोगों के सशक्तीकरण के लिए सेवा और करुणा आवश्यक हैं।' प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'हम एक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य के साथ उनके दिखाए मार्ग पर चलेंगे।'

एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने लिखा, 'लाल बहादुर शास्त्री नेतृत्व और दृढ़ कदम उठाने में विश्वास रखते थे। उनका 'जय जवान जय किसान' नारा देशभक्ति की भावना जगाता है। एक मजबूत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के प्रयास में वे आज भी हमें प्रेरित करते हैं।'

उल्लेखनीय है कि 1869 के 2 अक्टूबर को गुजरात के पोरबंदर में मोहनदास करमचंद गांधी का जन्म हुआ था, जो बाद में महात्मा गांधी के नाम से जाने गए। अहिंसा और सत्याग्रह आंदोलन के माध्यम से उन्होंने ब्रिटिश शासन के खिलाफ लाखों भारतीयों को एकजुट किया था।

दूसरी ओर 1904 में उत्तर प्रदेश में लाल बहादुर शास्त्री का जन्म हुआ था। जवाहरलाल नेहरू की मृत्यु के बाद वे देश के प्रधानमंत्री के रूप में चुने गए थे।

Prev Article
पुतिन के भारत आने की तारीख तय, दिसंबर में ही मोदी के साथ बैठक
Next Article
बिहार चुनाव के बाद मोदी का कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला, राहुल गांधी को ‘नामदार’ कहकर तंज कसा

Articles you may like: