पुतिन के भारत आने की तारीख तय, दिसंबर में ही मोदी के साथ बैठक

रूस से तेल खरीदने के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय उत्पादों पर अतिरिक्त दर से टैरिफ लगाया है। ऐसे में पुतिन की भारत यात्रा महत्वपूर्ण मानी जा रही है

By कौशिक दत्त, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Oct 02, 2025 11:20 IST

नयी दिल्लीः रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के भारत आने की तारीख पता चल गई है। चालू वर्ष के दिसंबर में ही पुतिन भारत आ रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, उनके आने की तारीख लगभग तय हो गई है। सूत्रों के अनुसार, वे संभवतः 5-6 दिसंबर को भारत दौरे पर आ रहे हैं। अधिक संभावना है कि वे 5 दिसंबर को ही भारत आयें। पुतिन दिल्ली आकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे।

अमेरिका के साथ व्यापार को लेकर भारत का संघर्ष बढ़ रहा है। रूस से तेल खरीदने के कारण ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारतीय उत्पादों पर अतिरिक्त दर से टैरिफ लगाया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने जन्मदिन पर भारत के प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दी थीं। उन्होंने नरेंद्र मोदी को 'मेरे दोस्त' कहकर संबोधित किया था। लेकिन व्यापार समझौते और टैरिफ कम करने के बारे में अभी तक कोई फैसला नहीं हुआ है।

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री मोदी चीन दौरे पर गए थे। शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में जाकर चीन के राष्ट्रपति के अलावा पुतिन से भी अलग से बात की थी उन्होंने। उससे पहले, अगस्त में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल मास्को गए थे। तभी पता चला था कि रूस के राष्ट्रपति भारत आ रहे हैं। लेकिन तब उनके आने की तारीख तय नहीं हुई थी। नयी परिस्थितियों में पुतिन का भारत दौरा लगभग तय हो गया है।

Prev Article
पुलिस कांस्टेबल पर कॉलेज छात्रा से कई बार बलात्कार का आरोप
Next Article
बिहार चुनाव के बाद मोदी का कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला, राहुल गांधी को ‘नामदार’ कहकर तंज कसा

Articles you may like: