🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

बिहार के मंत्री नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त, जेपी नड्डा का स्थान लेंगे

बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री और पांच बार के विधायक नितिन नवीन, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। भाजपा के लिए एक युवा चेहरा माने जाने वाले नितिन नवीन के पास प्रशासनिक अनुभव है और वे बिहार सरकार में कई बार मंत्री रह चुके हैं।

By डॉ. अभिज्ञात

Dec 14, 2025 21:00 IST

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, “भाजपा संसदीय बोर्ड ने बिहार सरकार के कैबिनेट मंत्री नितिन नवीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।”

नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का स्थान लेंगे, जो जनवरी 2020 से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे।

बिहार सरकार में सड़क निर्माण मंत्री और पांच बार के विधायक नितिन नवीन, वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं। भाजपा के लिए एक युवा चेहरा माने जाने वाले नितिन नवीन के पास प्रशासनिक अनुभव है और वे बिहार सरकार में कई बार मंत्री रह चुके हैं। उन्होंने भाजपा की युवा मोर्चा के लिए भी व्यापक रूप से काम किया है और राज्य प्रभारी के रूप में भी अनुभव रखते हैं। वे बिहार सरकार में सड़क निर्माण विभाग, शहरी विकास एवं आवास विभाग तथा विधि विभाग के मंत्री पदों पर रह चुके हैं।

वर्ष 2008 में उन्होंने भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य और युवा मोर्चा के सह-प्रभारी के रूप में कार्य किया। वर्ष 2010 से 2013 तक वे युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री रहे। 2016 से 2019 के दौरान वे बिहार में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रहे और 2019 में सिक्किम में बीजेपी के चुनाव प्रभारी भी रहे। जून 2019 में उन्हें सिक्किम राज्य बीजेपी संगठन का प्रभारी बनाया गया।

Prev Article
थरूर ने तिरुवनंतपुरम में BJP की ऐतिहासिक सफलता को सराहा
Next Article
लापरवाही ने ली मासूम की जान! सफाई में मिला नवजात का अधजला शव, संजय गांधी अस्पताल में लगी थी आग

Articles you may like: