🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अस्पताल में भर्ती हुए बच्चों के प्रिय लेखक रस्किन बॉन्ड

रस्किन बॉन्ड ने 500 से अधिक लघु कथाएं, निबंध और उपन्यास लिखे हैं, जिनमें से 69 पुस्तकें बच्चों के लिए हैं।

By डॉ. अभिज्ञात

Dec 14, 2025 22:07 IST

देहरादून: प्रसिद्ध लेखक रस्किन बॉन्ड को पैर से जुड़ी समस्या के कारण देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी रविवार को उनके एक करीबी मित्र ने दी।

अस्पताल में बॉन्ड से मुलाकात के बाद देहरादून के जाने-माने प्रकाशक उपेन्द्र अरोड़ा ने बताया कि वृद्ध लेखक को ठीक से चलने में परेशानी हो रही थी, जिसके बाद उन्हें शनिवार को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 91 वर्षीय रस्किन बॉन्ड, जो पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित हैं। वे मसूरी के लैंडौर क्षेत्र में रहते हैं।

अरोड़ा ने बताया कि बॉन्ड चिकित्सकीय निगरानी में फिजियोथेरेपी ले रहे हैं और उन्हें दो से तीन दिनों में अस्पताल से छुट्टी मिलने की संभावना है। इसमें कुछ भी गंभीर नहीं है। रस्किन बॉन्ड ने 500 से अधिक लघु कथाएं, निबंध और उपन्यास लिखे हैं, जिनमें से 69 पुस्तकें बच्चों के लिए हैं। उन्हें वर्ष 1992 में आवर ट्रीज़ स्टिल ग्रो इन देहरा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

Prev Article
बिहार के मंत्री नितिन नवीन भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त, जेपी नड्डा का स्थान लेंगे
Next Article
लापरवाही ने ली मासूम की जान! सफाई में मिला नवजात का अधजला शव, संजय गांधी अस्पताल में लगी थी आग

Articles you may like: