चंडीगढ़ः लगातार 11 दिन मृत्यु से लड़ाई हार गये। मात्र 35 वर्ष की आयु में पंजाबी गायक राजबीर जवांदा का निधन हो गया। गत 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश में कार दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गये थे। उसी समय से वे अस्पताल में इलाजरत थे। उसके बाद काफी दिनों तक वेंटिलेशन सपोर्ट पर रहे। दुर्घटना के बाद उन्हें लाइफ सपोर्ट पर भी रखा गया। गायक की मृत्यु से संगीत दुनिया में शोक की लहर फैल गयी है।
अस्पताल की ओर से बयान जारी करके बताया गया था कि राजबीर को दुर्घटना में सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी थी। उन्हें वेंटिलेशन सपोर्ट पर रखा गया था। पंजाब के लुधियाना में जन्मे राजबीर जवांदा के हिट गानों की सूची काफी लंबी है। 'काली जवांदे दी' सहित कई पंजाबी फिल्मों के गानों के लिए भी वे प्रसिद्ध हैं।
शिमला जाने के रास्ते में राजबीर दुर्घटनाग्रस्त हो गये थे। बाइक का नियंत्रण खोने से यह दुखदायी दुर्घटना घटी। उनके संगीत जगत के सहकर्मियों और उनके चाहने वालों ने राजबीर के स्वास्थ्य लाभ की कामना में प्रार्थना की थी। कॉन्सर्ट के बीच में ही राजबीर के दोस्त दिलजीत दोसांझ ने भी स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी और अपने प्रशंसकों से राजबीर के लिए प्रार्थना की अपील की थी।
दिलजीत ने कहा था, 'राजबीर असाधारण व्यक्ति हैं। वे आजत तक किसी विवाद में नहीं फंसे और सभी से बहुत प्रेम किया। कृपया उनके लिए प्रार्थना करें। हम किसी के लिए प्रार्थना करते हैं, तो ईश्वर हमेशा सुनते हैं।'