🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

घर : पानी की बोतल को बैक्टीरिया रहित रखने के लिए नियमित सफाई क्यों है जरूरी?

बोतल को धोने के बाद पूरी तरह सुखाएं, गीली बोतल बंद न रखें बोतल का ढक्कन भी नियमित रूप से साफ करें।

By राखी मल्लिक

Jan 23, 2026 23:56 IST

हम दिनभर जिस पानी की बोतल का इस्तेमाल करते हैं, उसकी सफाई पर अक्सर ध्यान नहीं देते। बाहर से बोतल साफ दिखती है, लेकिन अंदर की नमी और गंदगी बैक्टीरिया को पनपने का मौका देती है। ये कीटाणु पेट की समस्या, बुखार, स्किन एलर्जी और इम्युनिटी कमजोर होने का कारण बन सकते हैं। इसलिए सिर्फ साबुन से धोना काफी नहीं, बोतल को सही तरीके से कीटाणुरहित करना भी जरूरी है।

कितने समय में करनी चाहिए बोतल की सफाई?

पानी की बोतल को रोज सामान्य पानी और साबुन से धोना चाहिए। इसके अलावा हफ्ते में कम से कम दो बार गर्म पानी से अच्छी तरह सफाई करनी चाहिए। अगर बोतल को लंबे समय तक बिना धोए इस्तेमाल किया जाए, तो यह सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है।

सिर्फ साबुन क्यों नहीं है पर्याप्त?

साबुन सतह पर लगी गंदगी तो हटा देता है, लेकिन सभी बैक्टीरिया को खत्म नहीं कर पाता। खासकर जब बोतल का मुंह छोटा हो और अंदर तक सही तरह से सफाई न हो पाए। ऐसे में प्राकृतिक और घरेलू चीजों की मदद से बोतल को पूरी तरह साफ करना जरूरी हो जाता है।

गर्म पानी और डिश साबुन

सबसे पहले बोतल में गर्म पानी भरें। अब इसमें कुछ बूंदें डिशवॉश लिक्विड डालें। ढक्कन बंद करके बोतल को अच्छी तरह हिलाएं। फिर ब्रश की मदद से अंदर की सतह साफ करें। अंत में साफ पानी से धोकर सुखा लें। यह तरीका रोजाना की सफाई के लिए अच्छा है।

बेकिंग सोडा और सफेद सिरका

यह तरीका बोतल को डीप क्लीन करने में मदद करता है। बोतल में 1–2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब इसमें 1 कप सफेद सिरका मिलाएं। मिश्रण को 15–20 मिनट तक बोतल में रहने दें। इसके बाद ब्रश से साफ करें और पानी से धो लें। यह प्रक्रिया बदबू और जिद्दी बैक्टीरिया हटाने में कारगर है।

इंसुलेटेड और संकरे मुंह वाली बोतलों की सफाई

अगर आपकी बोतल इंसुलेटेड है, तो उसमें गर्म पानी भरकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे अंदर मौजूद कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। संकरे मुंह वाली बोतलों के लिए लंबा ब्रश इस्तेमाल करना बेहतर होता है।

बदबू हटाने का आसान उपाय

अगर बोतल से बदबू आने लगे, तो उसमें ठंडा पानी और थोड़ा बेकिंग सोडा डालकर रातभर छोड़ दें। सुबह साबुन से धोकर अच्छी तरह सुखा लें।

कुछ जरूरी सावधानियां

बोतल को धोने के बाद पूरी तरह सुखाएं, गीली बोतल बंद न रखें बोतल का ढक्कन भी नियमित रूप से साफ करें। बहुत पुरानी और खरोंच वाली बोतल बदल दें

पानी के बोतल की सही सफाई सेहत के लिए बेहद जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी आपको कई बीमारियों से बचा सकती है। इसलिए अब से सिर्फ पानी भरना नहीं, बल्कि बोतल को साफ और कीटाणुरहित रखना भी अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

Next Article
सफेद बाल बढ़ रहे हैं, मांग चौड़ी हो रही है? सिर पर लगाएं इन 6 तत्वों से बना हर्बल तेल

Articles you may like: