🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

इजरायली संसद में पीएम मोदी को स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल, बोले- हमास के अटैक का दर्द समझता हूं

इज़रायली संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछले कुछ सालों से, भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली बड़ी इकॉनमी रहा है। जल्द ही हम दुनिया की टॉप तीन इकॉनमी में शामिल होंगे।

By लखन भारती

Feb 25, 2026 23:38 IST

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार 25 फरवरी को दो दिन के राजकीय दौरे पर इजरायल पहुंचे हैं। वे इजरायली समय के अनुसार दोपहर 12.45 बजे बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरे, जहां उनका बेंजामिन नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा ने स्वागत किया। पीएम मोदी दो दिनों की यात्रा के दौरान इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग से मुलाकात करेंगे और इजरायल की संसद नेसेट को संबोधित करेंगे। यह एक खास सम्मान है, जो दुनिया के कुछ ही नेताओं को हासिल होता है। यह प्रधानमंत्री मोदी का दूसरा इजरायल दौरा है।

पीएम नरेंद्र मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू भारत-इजरायल के बीच हुई रणनीतिक साझेदारी में हुई अहम तरक्की की समीक्षा करेंगे। दोनों नेता विज्ञान और रक्षा, अर्थव्यवस्था, व्यापार, जल प्रबंधन, कृषि, प्रौद्योगिकी, नवाचार और सुरक्षा समेत पीपुल-टू-पीपुल सहयोग के अवसरों पर चर्चा करेंगे। दोनों नेताओं के बीच पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होने की उम्मीद है।

पीएम मोदी को 'स्पीकर ऑफ़ द नेसेट मेडल' सम्मान

इज़रायल की संसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'स्पीकर ऑफ़ द नेसेट मेडल' से सम्मानित किया। यह नेसेट का सबसे बड़ा सम्मान है। यह मेडल भारत और इज़रायल के बीच सामरिक रिश्तों को मज़बूत करने के लिए पीएम मोदी के असाधारण योगदान के सम्मान में दिया गया।

इसी धरती पर 4,000 से ज़्यादा भारतीय सैनिकों ने अपनी जान दी थी

संसद में पीएम मोदी ने विश्व युद्ध को याद करते हुए कहा- इस भूमि से भारत का रिश्ता खून और बलिदान से भी जुड़ा है। पहले विश्व युद्ध के दौरान इस पूरे क्षेत्र में 4,000 से ज़्यादा भारतीय सैनिकों ने अपनी जान दी थी। साथ ही उन्होंने जोधपुर लांसर्स के एक ब्रिटिश भारतीय सेना अधिकारी मेजर ठाकुर दलपत सिंह की शॉर्य की गाथा भी बताई।

इकॉनमी के क्षेत्र भारत जल्द टॉप-3 में होगा: पीएम मोदी

इज़रायली संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "पिछले कुछ सालों से, भारत दुनिया की सबसे तेज़ी से बढ़ने वाली बड़ी इकॉनमी रहा है। जल्द ही हम दुनिया की टॉप तीन इकॉनमी में शामिल होंगे। पिछले कुछ सालों में भारत ने दूसरे देशों के साथ कई ज़रूरी ट्रेड एग्रीमेंट किए हैं। हमारी टीमें एक बड़े फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर बातचीत के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।

यहूदी समुदाय भारत में बिना किसी ज़ुल्म या भेदभाव के रहते आए हैं: मोदी

इज़रायली संसद को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यहूदी समुदाय भारत में बिना किसी ज़ुल्म या भेदभाव के रहते आए हैं। उन्होंने अपने धर्म को बचाए रखा है और समाज में पूरी तरह से हिस्सा लिया है।

Prev Article
‘अगर मैं न होता तो प्रधानमंत्री शरीफ मारे जाते’, भारत-पाक युद्धविराम पर ट्रंप का नया दावा

Articles you may like: