🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

‘मुझे, मेरे बेटे को गाली देकर...’, ट्रोलर्स को पाक कप्तान सलमान की पत्नी ने दिया कड़ा जवाब

इंग्लैंड से हार के बाद पाकिस्तानी फैन सलमान आगा के बेटे और बीवी को दे रहें गालियां। कुछ नेटिज़न पाक कप्तान की पत्नी और उनके छोटे बेटे को निशाना बनाकर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे हैं।

By तानिया राय, Posted by: लखन भारती

Feb 25, 2026 19:13 IST

ICC T20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड के खिलाफ शिकस्त के बाद पाकिस्तान टीम पर दबाव बढ़ गया है। इस बीच टीम के कप्तान सलमान अली आगा के परिवार को कथित तौर पर सोशल मीडिया पर गालिया देकर प्रताड़ित किया जा रहा है। सलमान आगा की पत्नी सब्बा मंज़र ने आरोप लगाया है कि कुछ पाकिस्तानी प्रशंसकों ने उन्हें और उनके मासूम बेटे को अपशब्द कह रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में मिली हार के बाद पाकिस्तान की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अधर में लटक गई हैं। टीम पहले ही सुपर-8 के अपने शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश के कारण मुकाबला रद्द होने से सिर्फ एक अंक ही हासिल कर सकी थी। इसके बाद इंग्लैंड से मिली हार ने समीकरण और मुश्किल बना दिए हैं। अब पाकिस्तान के खाते में केवल एक अंक है और श्रीलंका के खिलाफ आखिरी मैच बाकी है।

हार के बाद कप्तानी को लेकर सलमान अली आगा की आलोचना भी हुई। सोशल मीडिया पर कुछ नाराज प्रशंसकों ने कथित तौर पर अपनी भड़ास उनके परिवार पर निकालनी शुरू कर दी है। सब्बा मंज़र ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, “पाकिस्तानी प्रशंसकों, मुझे या मेरे मासूम बेटे को गाली दे रहे हैं और कह रहे हैं कि आप विश्व कप नहीं जीत पाओगे।”

उनके इस बयान ने ऑनलाइन व्यवहार और खिलाड़ियों के परिवारों को निशाना बनाए जाने के मुद्दे पर नई बहस छेड़ दी है।

टूर्नामेंट की स्थिति पर नजर डालें तो पाकिस्तान की सेमीफाइनल की उम्मीदें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं, लेकिन हालात बेहद कठिन हो गए हैं। टीम को सुपर-8 के अपने अंतिम मुकाबले में श्रीलंका के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। इसके साथ ही अन्य टीमों के परिणाम भी पाकिस्तान के पक्ष में जाने जरूरी होंगे।

एक और हार या प्रतिकूल नतीजा पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर सकता है। ऐसे में टीम पर दबाव चरम पर है, जबकि कप्तान और उनके परिवार को सोशल मीडिया पर आलोचना और कथित दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ रहा है। यह प्रकरण एक बार फिर दर्शाता है कि खेल में हार-जीत के बीच भावनाएं किस तरह उग्र रूप ले सकती हैं, लेकिन खिलाड़ियों के परिवारों को निशाना बनाना खेल भावना के दायरे से बाहर माना जा रहा है।

Prev Article
ज़िम्बाब्वे मैच में क्या संजू को मिलेगा मौका? भारतीय कोच ने दिए बड़े बदलाव के संकेत
Next Article
‘डेढ़ साल में ही मोहभंग, चौथी बार शादी करने जा रहे हैं शोएब मलिक ? कौन है वो…?

Articles you may like: