🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

'दुनियाभर में इजरायली दूतावास पर हमला करेंगे', ईरान की नई धमकी से हड़कंप

ईरान और इजरायल के बीच धमकियों का सिलसिला थमता नहीं दिख रहा है। इजरायली सेना तेहरान के अलावा लेबनान की राजधानी बेरुत में भीषण बमबारी कर रही है। इस बीच ईरान ने इजरायल को बड़ी धमकी दी है।

By लखन भारती

Mar 05, 2026 00:21 IST

इजरायल और ईरान के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। बुधवार को ईरान के सशस्त्र बलों ने इजरायल को नई धमकी ही है। ईरान की सेना ने कहा कि अगर लेबनान में उसके दूतावास पर इजरायल ने हमला किया तो वह भी दुनियाभर में इजरायली दूतावास पर हमला करेगा।

एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में ईरानी आर्म्ड फोर्सेज के प्रवक्ता अबोलफजल शेखरची ने कहा 'अगर इजरायल ने ऐसा कोई जुर्म किया तो तो यह हमें दुनिया भर में सभी इजरायली दूतावास को वैध लक्ष्य बनाने पर मजबूर करेगा।

बता दें कि एक दिल पहले ही इजरायली सेना के अरबी भाषा के प्रवक्ता अविचाय अदराई ने कहा था कि वे ईरानी टेरर गवर्नमेंट के उन प्रतिनिधियों को चेतावनी देते हैं, जो अब भी लेबनान में हैं। उनके पास 24 घंटे का समय है। हमला करने से पहले ही निकल जाए।

कम पड़ने लगे ईरान की ड्रोन और मिसाइलें

अमेरिका के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन केन ने बताया कि युद्ध शुरु होने के बाद से ईरान के मिसाइल और ड्रोन लॉन्च करने में भारी गिरावट देखने को मिली है। पहले दिन की तुलना में बैलेस्टिक मिसाइलों की संख्या में 86 फीसद की कमी आई है। अगर पिछले 24 घंटे की बात करें तो 23 फीसद की गिरावट देखने को मिली है।

वहीं सुसाइड ड्रोन के लॉन्चिंग में 73 फीसद की कमी आई है। अमेरिका ने अभी तक 2000 से अधिक ठिकानों पर हमला किया। एक पनडुब्बी समेत 20 से अधिक ईरानी नौसैनिक जहाजों को तबाह किया है।

ट्रंप को भारी कीमत चुकानी होगी: अली लारीजानी

लारीजानी का कहना है कि खामेनेई की हत्या के लिए ट्रंप को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। ईरान की सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सचिव अली लारीजानी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को बड़ी धमकी दी है। लारीजानी का कहना है कि उन्हें अली खामेनेई की हत्या की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

अपने एक्स अकाउंट पर लारीजानी ने लिखा, ट्रंप और नेतन्याहू के हास्यास्पद खेलों के कारण आपने अमेरिकी राष्ट्र को ईरान के साथ एक अन्यायपूर्ण युद्ध में घसीट लिया। अब हिसाब लगाइए कि पिछले कुछ दिनों में 500 से अधिक अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद भी, क्या अब भी 'अमेरिका फर्स्ट' का सिद्धांत लागू होता है या 'इजराइल फर्स्ट' का।' लारीजानी ने धमकी दी कि कहानी अभी खत्म नहीं हुई है। इमाम खामेनेई की शहादत की भारी कीमत आपको चुकानी पड़ेगी।

ईरान और तुर्की के बीच बढ़ा तनाव

ईरान ने बुधवार को तुर्की को निशाना बनाते हुए एक बैलेस्टिक मिसाइल दागी। हालांकि इसे समय रहते ही इंटरसेप्ट कर लिया गया। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। तुर्की ने पहले कहा कि उसके पास जवाब देने का अधिकार है। बाद में अंकारा स्थित ईरानी राजदूत को तलब किया। तुर्की ने बैलेस्टिक मिसाइल दागने पर अपना विरोध दर्ज कराया।

Prev Article
अमेरिका का दावा: ट्रंप हत्या की साजिश रचने वाले सरगना को मार गिराया
Next Article
ईरान के करज शहर में इजरायल और अमेरिका का बड़ा हमला, भारी तबाही

Articles you may like: