🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

तुर्की के एयरस्पेस में गिराई गई ईरानी मिसाइल, नाटो एयर डिफेंस ने विफल किया हमला

By लखन भारती

Mar 04, 2026 21:40 IST

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर हमले के साथ शुरू हुई जंग आज पांचवें दिन में प्रवेश कर गई है। अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमले जारी रखे हैं तो ईरान भी तगड़ा जवाब दे रहा है। पूरे मिडिल ईस्ट तक इस जंग की आग पहुंच चुकी है। ईरान ने अरब देशों में मौजूद अमेरिका के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इसके साथ ही इजरायल पर भी भीषण बमबारी की है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान हम पर हमला करने वाला था। अगर हमला नहीं करते तो वे अटैक कर देते। ट्रंप ने कहा कि ईरान की एयर फोर्स, नेवी नष्ट हो गई है। संघर्ष के शुरुआती दिन ही ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई समेत कई वरिष्ठ नेता मारे जा चुके हैं।

अली खामेनेई की मौत का बदला लेंगे: लारीजानी

ईरान के टॉप अधिकारी अली लारीजानी ने कहा है कि उनका देश और आर्मी अमेरिका से बदला लेगी। अमेरिका को इमाम खामेनेई की शहादत की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। लारीजनी ने यह भी कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी लोगों को धोखा दिया है। इजरायल के बहकावे में आने की वजह से उनके 500 अमेरिकी सैनिकों की जान गई है।

सऊदी अरब में उड़ानें रद्द

सऊदी अरब में अगले दो दिनों के लिए उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। ईरान और इजरायल की लड़ाई को देखते हुए यह किया गया है। सऊदिया एयरलाइंस ने कहा है कि मौजूदा क्षेत्रीय हालात की वजह से अम्मान, कुवैत, अबू धाबी, दुबई, दोहा, बहरीन, मॉस्को और पेशावर आने-जाने वाली फ्लाइट कैंसिल करने की तारीख 6 मार्च तक बढ़ा दी है।

Prev Article
अमेरिका ने पनडुब्बी से हमला कर डुबोया भारत से लौट रहा ईरानी युद्धपोत, 80 की मौत

Articles you may like: