🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ईरान के करज शहर में इजरायल और अमेरिका का बड़ा हमला, भारी तबाही

इजरायली सेना ने Tehran में फिर से हवाई हमले शुरू कर दिए हैं। यहां Basij में इंटरनल सिक्योरिटी कमांड सेंटर को निशाना बनाया जा रहा है। दूसरी तरफ, Iran के अटैक की वजह से सऊदी अरब में भी सायरन गूंजते सुनाई दिए हैं।

By लखन भारती

Mar 05, 2026 01:02 IST

अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के पांचवें दिन में प्रवेश कर गई है। इस बीच, बुधवार सुबह Tehran में धमाकों की आवाजें सुनाई दीं। Iran के सरकारी टीवी के मुताबिक, सुबह के वक्त तेहरान के आसपास विस्फोट हुए। वहीं, Israel ने कहा कि ईरान की तरफ से दागी गई मिसाइलों की वजह से उसे अपना Air Defense System को एक्टिव करना पड़ा। अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने संकेत देते हुए कहा कि यह युद्ध कई हफ्तों या उससे भी ज्यादा वक्त तक जारी रह सकता है। इस जंग में अभी तक ईरान में करीब 800 लोग मारे जा चुके हैं।

इजरायल ने कहा कि हिजबुल्लाह के आतंकियों के खिलाफ जवाबी एक्शन लेते हुए हुए उसने लेबनान में कई ठिकानों पर अटैक किए। लेबनान के सरकारी मीडिया के अनुसार, बालबेक सिटी में एक रिहायशी बिल्डिंग पर इजरायली हमले में कम से कम 4 लोगों की जान चली गई। इजराइल ने एक दिन पहले ईरान के मिसाइल लॉन्चर्स और एक न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर पर हवाई हमले किए थे। इसके जवाब में ईरान ने इजरायल, अमेरिकी दूतावासों और गल्फ के अन्य क्षेत्रों को निशाना बनाया, जिससे कि एनर्जी सप्लाई और हवाई उड़ानों पर असर पड़ रहा है।

वहीं, सऊदी अरब में अमेरिकी एंबेसी और UAE में अमेरिकी काउंसलेट पर भी ईरान की तरफ से ड्रोन अटैक किए गए। ईरान ने इजरायल पर दर्जनों बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं, हालांकि उनमें से अधिकतर को हवा में ही तबाह कर दिया गया। दूसरी तरफ, अमेरिकी रक्षा विभाग 'पेंटागन' ने कुवैत में एक कमान सेंटर पर रविवार को हुए ड्रोन हमले में मारे गए अमेरिकी आर्मी रिजर्व के 4 सैनिकों की पहचान उजागर कर दी है। इजरायल-अमेरिका गठबंधन और ईरान के बीच युद्ध से जुड़े अपडेट्स के लिए

इजरायल ने लेबनान में 70 से ज्यादा लोगों को मार डाला

लेबनान की हेल्थ मिनिस्ट्री ने बुधवार को कहा कि 3 दिन पहले हिजबुल्लाह के साथ शुरू हुई ताजा तनातनी के बाद से इजरायली हमलों में 72 लोग मारे गए हैं और 437 घायल हुए हैं। सोशल अफेयर्स मिनिस्टर हनीद सईद ने कहा कि 83,000 से ज्यादा लोग बेघर भी हो गए हैं। ईरान से जुड़ा हिजबुल्लाह सोमवार को लड़ाई में शामिल हो गया था और एक साल से ज्यादा समय में पहली बार इजरायल पर मिसाइलें और ड्रोन दागे हैं।

इराक में बगदाद के इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास ड्रोन्स को मार गिराया गया है। एक इराकी अधिकारी ने बताया, "बगदाद एयरपोर्ट के पास 2 ड्रोन मार गिराए गए, जिसमें किसी के हताहत होने या सामान के नुकसान की कोई खबर नहीं है।" बगदाद में एक और सिक्योरिटी सोर्स ने इस घटना की पुष्टि की है। एयरपोर्ट में एक मिलिट्री बेस भी है, जिसमें एक US डिप्लोमैटिक फैसिलिटी है और यहां पहले US के नेतृत्व वाली गठबंधन सेना रहती थी।

बगदाद में US एम्बेसी ने जारी की एडवाइजरी

ईरान के खिलाफ अमेरिकी युद्ध तेज हो रहा है। हालात को देखते हुए बगदाद में US एम्बेसी ने देश के नागरिकों को सलाह दी है कि वो या तो तुरंत इराक छोड़ दें या वहीं पर पनाह लें।

Prev Article
'दुनियाभर में इजरायली दूतावास पर हमला करेंगे', ईरान की नई धमकी से हड़कंप

Articles you may like: