🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

पुस्तक मेले में ‘बंगाली मन’ का विमोचन, बंगाली समाज और उसकी मानसिक संरचना पर आलापन बंद्योपाध्याय की नयी किताब

महाश्वेता हॉल में जुटें साहित्य और विचार के दिग्गज ‘बंगाली मन’ पर शिर्शेन्दु मुखोपाध्याय और सृजातो की चर्चा।

By रजनीश प्रसाद

Jan 30, 2026 21:47 IST

कोलकाता : बंगाली समाज और उसकी मानसिक संरचना पर विमर्श की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष के पुस्तक मेले में एक महत्वपूर्ण साहित्यिक प्रस्तुति हुई । प्रसिद्ध लेखक और मुख्यमंत्री के मुख्य सलाहकार आलापन बंद्योपाध्याय की नवीनतम पुस्तक ‘बंगाली मन’ का विमोचन गुरुवार, 29 जनवरी को आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पुस्तक मेला परिसर स्थित महाश्वेता हॉल में शाम 4:30 बजे प्रारंभ हुआ।

पुस्तक विमोचन समारोह का संचालन प्रख्यात उपन्यासकार शिर्शेन्दु मुखोपाध्याय ने किया। वहीं पुस्तक पर विचार-विमर्श की जिम्मेदारी कवि सृजातो के साथ-साथ रवीन्द्र भारती विश्वविद्यालय के प्रोफेसर हिमाबंत बंद्योपाध्याय और प्रोफेसर रुसाती सेन ने निभाया। यह चर्चा बंगाली मानसिकता, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक व्यवहार के विविध पहलुओं को गहराई से समझने का अवसर प्रदान किया।

डे’ज पब्लिकेशन द्वारा प्रकाशित इस पुस्तक को लेकर पाठकों और बुद्धिजीवियों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। प्रकाशक सुधांशु शेखर डे और सुभंकर डे ने साहित्य प्रेमियों से इस कार्यक्रम में उपस्थित होने एवं सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापन किया। उम्मीद की जा रही है कि ‘बंगाली मन’ न केवल साहित्यिक जगत में बल्कि सामाजिक विमर्श में भी एक महत्वपूर्ण योगदान देगी।

Prev Article
हासो- हासी हैं इंटरनेशनल कोलकाता पुस्तक मेले के आधिकारिक शुभंकर
Next Article
पुस्तक मेले के समापन से पूर्व आयोजनकर्ताओं को मिला सम्मान, भव्य पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Articles you may like: