🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मुंबई एयरपोर्ट पर बड़ी कार्रवाई: DRI ने 37 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया, 24 महिला तस्कर गिरफ्तार

गोल्ड स्मगलिंग नेटवर्क का भंडाफोड़: नैरोबी से आए यात्रियों से भारी मात्रा में सोना बरामद, संगठित अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का खुलासा

By डॉ. अभिज्ञात

Apr 10, 2026 01:37 IST

नई दिल्ली/ मुंबई : सोने की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस ऑपरेशन के दौरान करीब 29.37 किलोग्राम सोना, जिसकी कीमत लगभग 37.74 करोड़ रुपये आंकी गई है, जब्त किया गया है और 24 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

वित्त मंत्रालय के अनुसार खुफिया सूचना के आधार पर DRI अधिकारियों ने मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर नैरोबी से आने वाली महिला यात्रियों के एक समूह पर नजर रखी। इन पर बड़ी मात्रा में सोना तस्करी कर लाने का संदेह था।

“ऑपरेशन धहाबू ब्लिट्ज” के तहत कार्रवाई करते हुए 24 विदेशी महिलाओं को रोका गया। जांच के दौरान उनके पास से 25.10 किलोग्राम सोने की बिस्किट और 4.27 किलोग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि यह एक बेहद सुनियोजित तस्करी नेटवर्क है, जो प्रशिक्षित कैरियर्स और समन्वित तरीकों का इस्तेमाल कर सुरक्षा एजेंसियों से बचने की कोशिश कर रहा था।

अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की तस्करी देश की आर्थिक व्यवस्था और राजस्व प्रणाली को नुकसान पहुंचाती है।

Articles you may like: