बीते दिनों की दिग्गज गायिका आशा भोसले इस समय मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। शनिवार (11 अप्रैल) की शाम को अचानक तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था। हालांकि उस समय यह दावा किया गया था कि 92 वर्षीया सुरों की मल्लिका आशा भोसले को दिल का दौरा पड़ा था, जिस वजह से उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा था।
लेकिन बाद में उनकी पोती जनाई भोसले (Zanai Bhosle) ने असली वजह बतायी है कि क्यों आशा भोसले को अस्पताल में भर्ती होना पड़ा है?
पोती ने बतायी अस्पताल में भर्ती होने की वजह
सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सबसे पहले जनाई भोसले ने ही आशा भोसले के बीमार पड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी साझा की थी। वहीं शनिवार की देर रात को अपने एक और सोशल मीडिया पोस्ट में जनाई भोसले ने आशा ताई (भोसले) का Health Update देते हुए इस मुश्किल समय में निजता की मांग की है। साथ ही बताया कि उनकी दादी का इलाज चल रहा है।
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में जनाई भोसले ने कहा, 'मेरी दादी, आशा भोसले अत्यधिक थकान व सीने में संक्रमण की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज जारी है और हमें उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम आपको सकरात्मक अपडेट जल्द ही साझा करेंगे।'
My grandmother, Asha Bhosle due to extreme exhaustion and suffering a chest infection has been admitted to hospital and we request you to value our privacy. Treatment is ongoing and hopefully everything will be well and we shall update you positively.
— Zanai Bhosle (@ZanaiBhosle) April 11, 2026
PM मोदी ने जतायी चिंता
वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आशा भोसले के स्वास्थ को लेकर चिंता जतायी है। अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से पोस्ट कर पीएम मोदी ने लिखा है, 'आशा भोसले जी के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलने के बाद से बेहद चिंतित हूं। उनके बेहतर स्वास्थ्य और जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।'
गौरतलब है कि भारतीय संगीत जगत को नए आयाम दिलाने में आशा भोसले का योगदान अविस्मरणीय रहा है। विभिन्न जॉनर में गाने में उनको महारत हासिल थी जिसमें गजल से लेकर डांस नंबर्स तक शामिल हैं। उनके कुछ यादगार गानों में ओपी नैयर के साथ बनाया हुआ गाना 'आओ हुजूर तुमको' से लेकर आरडी बर्मन का गाना 'चुरा लिया है तुमको' तक आज भी श्रोताओं की जुबान पर चढ़ा हुआ है।