🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

चांदी ₹10,000 लुढ़की, सोना भी हुआ सस्ता, 24K, 22K, 18K गोल्ड का रेट कितना है, जानें।

सोने और चांदी की कीमत में आज गिरावट आई है। सर्राफा बाजार में चांदी 10 हजार रुपये सस्ती हुई है जबकि सोने की कीमत में भी गिरावट आई है। जानिए आपके शहर में क्या चल रहा है भाव।

By लखन भारती

May 16, 2026 14:19 IST

नई दिल्ली: सोने और चांदी में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर आज ट्रेडिंग बंद है लेकिन सर्राफा बाजार में सोना करीब 1000 रुपये सस्ता हुआ है जबकि चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की गिरावट आई है। इससे पहले शुक्रवार को सोने और चांदी की वायदा और सर्राफा कीमतों में गिरावट आई थी। एमसीएक्स पर कारोबार के दौरान चांदी 20,000 रुपये प्रति किलो तक गिर गई थी जबकि सोने में 3,000 रुपये की गिरावट आई थी।

गुड रिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट वाला सोना आज 980 रुपये की गिरावट के साथ 1,56,930 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट वाले सोने में 900 रुपये की गिरावट आई है और यह 1,43,850 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इसी तरह 18 कैरेट वाले सोने की कीमत में 730 रुपये की गिरावट दिख रही है। अभी यह 1117700 रुपये पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह चांदी की कीमत में 10,000 रुपये की गिरावट के साथ 2,80,000 रुपये प्रति किलो रह गई है।

पिछले सत्र में भाव

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी का भाव 21,600 रुपये टूटकर 2.75 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। वहीं सोने की कीमत 3,200 रुपये टूटकर 1.62 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मजबूत डॉलर और निवेशकों की भारी मुनाफावसूली से यह गिरावट आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने कहा कि 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,200 रुपये यानी 1.93 प्रतिशत टूटकर 1,62,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर मिलाकर) रह गया। गुरुवार को बाजार बंद होने के समय इसकी कीमत 1,66,000 रुपये प्रति 10 ग्राम थी।

अप्रैल में बढ़ गया सोने-चांदी का आयात

सोने की ऊंची कीमतों के बीच अप्रैल में भारत का सोने का आयात 81.69 प्रतिशत बढ़कर 5.62 अरब डॉलर हो गया। हालांकि, सरकार के आयात शुल्क बढ़ाने के बाद आने वाले महीनों में इसमें कमी आने की संभावना जताई गई है। वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल में चांदी का आयात 157.16 प्रतिशत बढ़कर 41.1 करोड़ डॉलर हो गया।

वित्त वर्ष 2025-26 में सोने का आयात मूल्य के लिहाज से 24 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 71.98 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, मात्रा के लिहाज से आयात 4.76 प्रतिशत घटकर 721.03 टन रहा। सरकार ने 13 मई से सोने और चांदी जैसी कीमती धातुओं पर आयात शुल्क छह प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया है।

Articles you may like: