🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

राज्यपाल के पद से सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा

सीवी आनंद बोस दिल्ली गए और राष्ट्रपति के पास अपना पदत्याग पत्र उन्होंने भेज दिया।

By Moumita Bhattacharya

Mar 05, 2026 19:54 IST

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने दिया इस्तीफा। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अचानक उन्होंने इस्तीफा दे दिया है। 17 नवंबर 2022 को बतौर राज्यपाल उन्होंने अपनी जिम्मेदारी संभाली थी। मिली जानकारी के अनुसार शाम 4.55 की फ्लाइट से सीवी आनंद बोस दिल्ली गए और राष्ट्रपति के पास अपना पदत्याग पत्र उन्होंने भेज दिया। पर अचानक उन्होंने ऐसा क्यों किया?

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वह दार्जिलिंग जाने वाले थे। राज्यपाल ऑफिस के अधिकारी वहां उनसे पहले पहुंच भी चुके थे लेकिन बाद में पता चला कि राज्यपाल दिल्ली चले गए हैं। वहां से उनके पदत्याग करने की खबरें सामने आयी। सूत्रों का दावा है कि लगभग 21 से 22 दिन पहले भी राज्यपाल पदत्याग करने वाले थे।

अपना इस्तीफा देने के बाद PTI को दिए बयान में उन्होंने कहा कि मैंने राज्यपाल ऑफिस में काफी समय बीता लिया है।

बता दें. सीवी आनंद बोस ने वर्ष 2022 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की जिम्मेदारी जगदीप धनखड़ के बाद संभाली थी जिन्हें उस समय देश का उपराष्ट्रपति बनाया गया था। लगभग 3 सालों तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद सीवी आनंद बोस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया।

बता दें, सीवी आनंद बोस ने वर्ष 2022 में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की जिम्मेदारी जगदीप धनखड़ के बाद संभाली थी जिन्हें उस समय देश का उपराष्ट्रपति बनाया गया था। लगभग 3 सालों तक पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के तौर पर अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद सीवी आनंद बोस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंप दिया।

मूल रूप से केरल के निवासी सीवी आनंद बोस वर्ष 1977 में आईएएस बने थे। लंबे समय तक प्रशासनिक जिम्मेदारियों को संभालने के बाद उन्होंने कई विभागों की जिम्मदारियां भी संभाली थी। केरल के मुख्यमंत्री के सचिव के तौर पर भी उन्होंने काम किया था। सीवी आनंद बोस के इस्तीफा के बाद पश्चिम बंगाल के राज्यपाल का पद कौन संभालेगा?

इस बात को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि को अस्थायी रूप से पश्चिम बंगाल के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।

Prev Article
राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल कर पांचों उम्मीदवारों ने क्या कहा? राजीव कुमार की बात कर देंगी हैरान!

Articles you may like: