🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता की सड़कों पर उतरेगी 25 CNG बसें, सर्वेक्षण के बाद मार्ग हुआ तय

महानगर के जिन इलाकों के मार्गों पर बसों की कमी है, या यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है, उन्हीं इलाकों में नई CNG बसें चलाने का काम शुरु होने जा रहा है।

By श्याम गोपाल राय, Posted by: लखन भारती

Feb 11, 2026 12:22 IST

कोलकाता: प्रदूषण कम करने और यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग ने कोलकाता की सड़कों पर 25 वातानुकूलित(एसी) सीएनजी बस चलाने का निर्णय लिया है। इन बसों को राज्य परिवहन निगम (WBTC) चलाएगा।

सरकारी सूत्रों के अनुसार ये बसें बेलियाघाटा–न्यू टाउन के इको स्पेस, पार्क सर्कस–डानकुनी, कुंदघाट–बारासात, जोका–बारासात, टॉलीगंज–हावड़ा, कोलकाता हवाई अड्डा–बारासात, सेक्टर फाइव–यादवपुर, सियालदह–हावड़ा, हावड़ा–बैरकपुर, हावड़ा–बारुईपुर, सॉल्टलेक–बारुईपुर और हावड़ा–डायमंड हार्बर मार्ग पर चलेंगी।

लगभग एक साल पहले ही इन बसों को खरीदने के आदेश दिए गये थे। उसी के प्रथम चरण के रूप में पिछले दिसम्बर में कस्बा डिपो में 25 नई सीएनजी बसें पहुंची थीं। इन बसों को किन किन रूट्स पर चलाया जाएगा, इसे लेकर परिवहन विभाग ने कोलकाता नगर निगम और परिवहन निगम से रिपोर्ट मांगी थी। वर्तमान में शहर और शहर के आसपास किन रूट्स पर बसों की संख्या आवश्यकतानुसार कम है, किन रूट्स पर यात्रियों को लंबा समय बस के इंतजार में लग जाता है—इस विषय में विस्तृत रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही सीएनजी बसों के रूट तय किए गए। इस बारे में सरकारी अधिसूचना भी जारी की गई है।

परिवहन विभाग के अधिकारी बता रहे हैं कि वर्तमान में जहां बसों की कमी है या यात्रियों को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, उन क्षेत्रों में ही नई सीएनजी बसें उतार दी गई हैं। सीएनजी बसों की संख्या बढ़ने से ईंधन की लागत कम तो होगी ही साथ ही प्रदूषण भी काफी हद तक कम होगा।

Prev Article
पुलिस थानों में अब नहीं होगी चढ़ाई की परेशानी, बुजुर्गों के लिए रैंप
Next Article
नबान्न ने कहा भारत बंद में ऑफिस में काम नहीं किया तो कोई 'पगार' भी नहीं मिलेगी

Articles you may like: