🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

शादी का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे वर-वधु के पास मिला आग्नेयास्त्र

By अर्ध्य नस्कर, Posted by: लखन भारती

Feb 15, 2026 13:41 IST

बर्दवानः शनिवार को बर्दवान जिले के गुलाबबाग मोड़ पर शादी का रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे दूल्हा और दुल्हन को पुलिस ने आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों से पता चला है कि गिरफ्तार लड़की इस बार उच्च माध्यमिक परीक्षा दे रही है। उसका घर बर्दवान शहर के शंखारीपुर इलाके में है। युवक का घर बाँकुड़ा जिले के इन्दास थाना क्षेत्र में है। इस दिन वह युवक और लड़की गुलाबबाग मोड़ पर एक शादी के रजिस्ट्री ऑफिस में आवश्यक फॉर्म भरने आए थे। वहाँ से निकलते समय जब वे स्कूटी पर सवार हो रहे थे, पुलिस ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। बैग की तलाशी लेने पर एक छह छर्रा रिवॉल्वर बरामद हुआ।

उस परीक्षार्थी लड़की के परिवार के एक संबंधी ने कहा, जानबुझ साजिश के तहत किसी ने यह काम किया है। वह इस बार उच्च माध्यमिक परीक्षा दे रही है। वह लड़का भी स्कूल सर्विस कमीशन के माध्यम से नौकरी पाने वाला है। बहुत जल्द उसे उसकी नौकरी में शामिल होना है।' इस घटना से पूरा परिवार स्तब्ध है। किसी ने उन्हें फँसाने के लिए यह काम किया है, ऐसा लड़की के संबंधी ने दावा किया है। जिला पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में लगा कि उस लड़के और लड़की को फँसाने की योजना बनाई गई थी। इसलिए ऐसा किया गया। पुलिस के पास जो स्रोत से खबर आई थी, उसे भी खंगाला जा रहा है। सभी पहलुओं का विश्लेषण कर ही कार्रवाई की जाएगी। व्यक्तिगत बांड पर इन्हें छोड़ दिया गया है।

Prev Article
टिकट न कटाने पर जुर्माना! परीक्षा नहीं दे पाने पर छात्रा ने घर लौटकर की खुदकशी

Articles you may like: