लखनऊः एक नाबालिग से बलात्कार का दोषी ठहराया गया था। पांच साल जेल काटने के बाद बाहर निकला तो फिर एक सात साल की बच्ची से बलात्कार का आरोप लगा। मुख्ममंत्री योगी आदित्यनाथ की उत्तर प्रदेश सरकार की पुलिस ने ऐसा अपराधी को शहजाद को मुठभेड़ में मार गिराया। 'सीरियल' बलात्कार के अभियुक्त शहजाद की सोमवार सुबह मेरठ के सरूर पुलिस स्टेशन क्षेत्र में मुठभेड़ हुई।
जानकारी मिली है कि शहजाद उर्फ निक्की के खिलाफ हाल ही में एक सात साल की बच्ची से बलात्कार का आरोप लगा। इस घटना के बाद बच्ची की शारीरिक स्थिति में गंभीर गिरावट आई। वह फिलहाल अस्पताल में इलाजरत है। पुलिस सूत्रों की खबर के अनुसार शहजात रविवार देर रात पिस्तौल लेकर मेरठ की उस बच्ची के घर गया और वहां जाकर हवा में गोली चलाकर घटना की जानकारी किसी को न देने की धमकी भी दी।
खबर पाकर घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने शहजाद का पीछा किया। शहजाद ने बाइक पर भागते समय पुलिस को निशाना बनाकर गोली चलाई। पुलिस ने बार-बार उसे रुकने को कहा लेकिन वह नहीं रुका। बाद में पुलिस ने भी जवाबी गोली चलाई, जो उसे जा लगी। अस्पताल ले जाने पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शहजाद के सीने में गोली लगी थी।
मेरठ के एसएसपी बिपिन तड़ा ने बताया, 'सोमवार सुबह सरूरपुर पुलिस सीमा में एक एनकाउंटर हुआ। शहजाद के खिलाफ बलात्कार, लूटपाट और हत्या की कोशिश सहित सात मामले थे। एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोप में उसने पहले पांच साल जेल भी काटी लेकिन रिहाई के बाद, फिर उसने सात साल की एक लड़की पर यौन हिंसा की। लड़की की हालत बेहद गंभीर है। शहजाद की गिरफ्तारी के लिए 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था।'
एनकाउंटर के दौरान कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। घटनास्थल से एक पिस्तौल और कई कारतूस बरामद किए गए। शहजाद का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और विस्तृत जांच शुरू की गई है।