शकः पत्नी की हत्या कर खुद को मार ली गोली, तीन बच्चे हुए अनाथ

By Koushik Dutta, Posted by: लखन भारती

Oct 12, 2025 23:57 IST

शक के आधार पर एक व्यक्ति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी, उसके बाद में उसी व्यक्ति ने खुद को भी गोली मार कर खुदकशी कर ली। शक की बुनियाद पर दिए गये इस घटना के परिणामस्वरूप उनके तीन नाबालिग बच्चे अनाथ हो गए। घटना उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले की है।


पुलिस के सूत्रों के अनुसार, मृतक मुमकेश निषाद (32) और गुड़िया देवी (32) हैं। जानकारी के अनुसार मुमकेश अपनी पत्नी पर शक किया करता था। पुलिस ने बताया कि शक के चलते शनिवार रात को उन दोनों के बीच विवाद भी हुआ। वहीं, मुमकेश ने अपनी पत्नी को निशाना बनाकर गोली चलाई। बाद में उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। स्थानीय और पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुमकेश दिल्ली में काम करता था। कुछ दिन पहले ही वह घर लौटे थे। उसी समय गाँव में अफवाह फैल गई कि मुमकेश की पत्नी ने गाँव के ही एक युवक के साथ संबंध बना लिया है। पड़ोसियों द्वारा फैलाए गए इस अफवाह की खबर मुमकेश के कानों तक भी पहुँची। यह बात सुनते ही मुमकेश की पत्नी के साथ विवाद हो गया।


पुलिस ने बताया कि शनिवार रात को विवाद बढ़ गया। इसके बाद मुकेश ने कथित तौर पर अपनी पत्नी की गर्दन में देसी पिस्तौल से गोली मार दी थी। इसके बाद उसने पिस्टल से अपने ही शरीर पर गोली चला दी।


जब गोलीबारी हुई तब उनकी तीन बेटियां दूसरे कमरे में सो रही थीं। गोलियों की आवाज सुनते ही लड़कियां चीखने लगीं। उनकी चीख-पुकार सुनकर अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने मुकेश और उसकी पत्नी को खून से लथपथ पाया और पुलिस को सूचित किया।

इलाके के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) महेंद्र पाल सिंह ने कहा कि शवों को बरामद कर लिया गया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जिस पिस्टल से गोली चलाई गई थी, वह भी बरामद कर ली गई है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पत्नी के अवैध संबंध की अफवाह सुनने के बाद से मुरकेश मानसिक रूप से परेशान था। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

Prev Article
लखनऊ में 11वीं कक्षा की दलित छात्रा से गैंगरेप, उसके दोस्त को पीटा, 4 में से 5 अभियुक्त गिरफ्तार
Next Article
उत्तर प्रदेशः वृद्धावस्था पेंशन, क़िरायेदारी व श्रमिक सुरक्षा में सुधारों को कैबिनेट की मंजूरी

Articles you may like: