🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के तहत लखनऊ में उठाए गए कदम

ईधन की विवेकपूर्ण खपत सुनिश्चित करने के उपाय

By प्रियंका महतो

May 12, 2026 19:10 IST

लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईधन खपत घटाने और संसाधनों के संरक्षण के लिए की गई अपील पर कार्रवाई करते हुए लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल ने मंगलवार को नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अतिरिक्त सरकारी वाहन वापस करे और कर्मचारियों को अनावश्यक ईधन उपयोग कम करने के लिए घर से भोजन लाने की सलाह दी।

महापौर ने नगर आयुक्त गौरव कुमार को पत्र लिखकर कहा कि जिन अधिकारियों और इंजीनियरों को वर्तमान में दो नगर निगम वाहन आवंटित है वे तुरंत एक वाहन छोड़ दें और केवल एक ही वाहन का प्रयोग करे ताकि ईधन का विवेकपूर्ण उपयोग सुनिश्चित किया जा सके। अधिकारियों ने बताया कि अनावश्यक वाहन संचालन और ईधन की खपत कम करने के उद्देश्य से महापौर ने विभागीय प्रमुखों को यह भी निर्देश दिया कि कर्मचारियों को दोपहर के भोजन के समय घर लौटने से बचना चाहिए और इसके बजाय घर से भोजन लाना चाहिए।

सिस्टम में सादगी और अनुशासन को पुनः दोहराते हुए सुषमा खरकवाल ने अधिकारियों को केवल पात्रता नियमों के अनुसार ही सरकारी वाहन आवंटित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने खुद उदाहरण पेश करते हुए अपने दो वाहन में से एक को वापिस करने का आदेश दिया। ये कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस अपील के अनुरूप है जिसमें उन्होंने पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के संदर्भ में नागरिकों और संस्थानों से पेट्रोल, डीजल जैसे ईंधनों के उपयोग को न्यूनतम करने, विदेश यात्रा से बचने, सोने की खरीद कम करने और विदेशी मुद्रा बचाने जैसे उपाय अपनाने का आग्रह किया था।

Articles you may like: