🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में मौलाना गिरफ्तार

By राखी मल्लिक

Mar 31, 2026 19:12 IST

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में एक मौलाना नें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी मां के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। जिसके आरोप में उसे बिहार से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान मौलाना अब्दुल्ला सलीम कासमी उर्फ चतुर्वेदी के रूप में हुई है, जो बिहार के अररिया जिले का रहने वाला है। उसे यूपी एसटीएफ की गोरखपुर टीम ने सोमवार शाम पूर्णिया से हिरासत में लिया और बाद में बहराइच लाया गया।

बताया जा रहा है कि यह मामला मई 2024 में दिए गए एक भाषण से जुड़ा है। जिसका वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो वायरल होने के बाद कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी हुए थे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है, जिनमें समुदायों के बीच वैमनस्य फैलाने, धार्मिक भावनाएं आहत करने और सार्वजनिक शांति भंग करने से जुड़ी धाराएं शामिल हैं।अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने बयान को स्वीकार किया और इसके लिए माफी भी मांगी।

यह मामला 8 मार्च को बहराइच के कोतवाली नगर थाने में दर्ज किया गया था। जिसके पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। वीडियो सामने आने के बाद लखनऊ समेत राज्य के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन हुए थे। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

Articles you may like: