बहराइच में 15 साल की लड़की की बेरहमी से हत्या, गला रेता और हाथ-पैर भी तोड़े

By अभिरुप दत्ता, Posted by: लखन भारती.

Nov 04, 2025 01:21 IST

उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक 15 वर्षीय किशोरी की हत्या ने पूरे इलाके को दहला कर रख दिया है। दरअसल यहां दो दिन पहले घर से लापता हुई लड़की का शव आज उसके घर के पास एक बाग में मिला। उसके शव पर मौजूद चोटों के निशान एक बेहद क्रूर और अमानवीय हिंसा की कहानी बयां कर रहे हैं। लड़की के लापता होने के एक दिन बाद उसके भाई ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें तीन लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया गया था लेकिन आज जब उसका शव मिला, तो परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

लड़की के शव की हालत देख कांप उठा कलेजा

लड़की के शव पर गहरे जख्म थे, उसका गला रेत दिया गया था, यहां तक कि हाथ-पैर तोड़े गए थे और नाक में रेत और गोंद भर दी गई थी। इस मामले में परिवार का आरोप है कि लड़की के साथ रेप किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। एक परिजन शव के पास रोते हुए बार-बार यही कहता रहा, "बच्ची के साथ रेप हुआ है।" पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच के सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। मिहीपुरवा की सर्कल ऑफिसर हर्षिता तिवारी ने बताया कि तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है, जिनमें से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने एक बार फिर से उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एक तरफ यूपी में अपराध को लेकर विपक्ष लगातार राज्य सरकार को घेर रहा है। हालांकि, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर 58.6 है, जो राष्ट्रीय औसत से कम है लेकिन राज्य में कुल अपराधों की संख्या देशभर के मामलों का लगभग 14.81% है।

Prev Article
यूपी में न्याय व्यवस्था सुधारने पर योगी का विशेष जोर, सांस्कृतिक विकास पर भी ध्यान
Next Article
उत्तर प्रदेशः वृद्धावस्था पेंशन, क़िरायेदारी व श्रमिक सुरक्षा में सुधारों को कैबिनेट की मंजूरी

Articles you may like: