🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

राजस्थान सरकार मेधावी विद्यार्थियों को देगी लैपटॉप व टैबलेट

बजट में घोषणा, 10वीं व 12वीं के व‍िद्यार्थ‍ियों को मिलेगा लाभ

By लखन भारती

Feb 11, 2026 13:29 IST

जयपुरः राजस्थान सरकार अपने बजट में 10वीं-12वीं व‍िद्यार्थ‍ियों के ल‍िए बड़ी घोषणा की है। विद्यार्थियों को टैबलेट और लैपटॉप खरीदने के ल‍िए 20 हजार देगी सरकार। बुधवार को सदन में बजट पेश करते हुई व‍ित्‍त मंत्री द‍िया कुमारी ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और टैबलेट खरीदने के ल‍िए ई-बाउचर द‍िए जाएंगे।

राजस्‍थान सरकार 2026 के बजट में 10वीं और 12वीं के मेधावी व‍िद्यार्थ‍ियों को लैपटॉप और टैबलेट खरीदने में 20 हजार रुपए की मदद करने की घोषणा की गई है। व‍ित्‍त मंत्री द‍िया कुमारी ने कहा क‍ि 10वीं और 12वीं के मेधावी व‍िद्यार्थ‍ियों को पूरी पारदर्शिता के साथ टैबलेट और लैपटॉप की सुविधा मिल सके, इसके लिए ई-बाउचर दिए जाएंगे।

मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी मदद

वित्त मंत्री द‍िया कुमारी ने बजट पेश करते समय कहा क‍ि कक्षा दसवीं और बारहवीं में पढ़ने वाले चयनित मेधावी विद्यार्थियों को अपने स्तर पर टैबलेट-लैपटॉप खरीद किए जाने के लिए 20 हजार की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। ज‍िससे उन्हें मदद म‍िल जाएगी और अच्‍छी तरह से पढ़ सकेंगे। ये मदद मेधावी विद्यार्थियों को मिलेगी।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर जादुई पिटारा दिया जाएगा

द‍िया कुमारी ने कहा क‍ि 22 हजार 746 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के सामग्र विकास और खेल आधारित शिक्षा के लिए खेल सामग्री और जादुई पिटारा उपलब्ध करवाया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा क‍ि हमारा जादू भी पिटारा तो बच्चों के लिए है कि वह अच्छी तरह पढ़ सकें। खेल के साथ-साथ उनकी पढ़ाई भी हो सके, इसके लिए 323 करोड रुपए खर्च होंगे।

पूर्व सीएम गहलोत की चुटकी ली

इस दौरान दिया कुमारी में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर चुटकी ली। उन्होंंने कहा कि हमारे पास वह जादू तो नहीं है, जो बिना बजट कुछ कहे, आपके नेता कहते थे कि आप मांगते-मांगते थक जाओगे, लेकिन मैं देते-देते नहीं थकूंगा।

Prev Article
सचिन पायलट का बड़ा हमला: 'सत्ता का घमंड और जनता से दूरी ले डूबती है' राजस्थान बजट से पहले सरकार को दी सलाह
Next Article
भाभी की तंत्र क्रिया से परेशान देवर पुल‍िस के पास पहुंचा, बोला- घर में रहना मुश्‍क‍िल हो गया

Articles you may like: