कोटाः राजस्थान के कोटा के ओपेरा हॉस्पिटल के पास बिल्डिंग गिरने से शहर में हड़कंप मच गया। रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान मलबे से अब तक पांच शव निकाले जा चुके हैं, जबकि कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका बनी हुई है। हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 12 स्टूडेंट्स के मलबे में दबे होने की सूचना है। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम राहत व बचाव कार्य में जुटी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। जवाहर नगर थाना इलाके में ओपेरा हॉस्पिटल के पास गिरी बिल्डिंग का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। राहत और बचाव कार्य के दौरान मलबे में दबने से दो बच्चों की मौत होने की सूचना सामने आई है। इस खबर के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल और गहरा गया है। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है और हर संभावित बिंदु पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।
12 स्टूडेंट्स के मलबे में दबे होने की सूचना
कोटा बिल्डिंग हादसे में करीब 20 स्टूडेंट मलबे में दबे बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीम ने अब तक 7 स्टूडेंट को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। करीब 12 स्टूडेंट के अब भी दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जबकि एक स्टूडेंट की मौत की सूचना मिली है। राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
मलबे से पांच शव निकाले गए, और लोगों के दबे होने की आशंका है।
रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान अब तक मलबे से पांच लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि जिस तरह से बिल्डिंग गिरी है, उसे देखते हुए यह आशंका बनी हुई है कि कुछ और लोग भी मलबे के नीचे फंसे हो सकते हैं। इसलिए राहत और बचाव कार्य को लगातार जारी रखा गया है। मलबा हटाने का काम सावधानीपूर्वक किया जा रहा है, ताकि किसी फंसे हुए व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।