असम के तिनसुकिया जिले के मार्गेरिटा इलाके से एक बहुत ही शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां दोस्ती की आड़ में 28 साल के एक युवक ने घर की 11 साल की बच्ची का यौन शोषण किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी राजू खान को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
मामले के बारे में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मार्गेरिटा के राजू खान के रूप में हुई है। परिवार द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने घटना को अंजाम देने से पहले बच्ची के पिता से दोस्ती बढ़ाई। जिसके जरिए वह उनके घर अक्सर आने-जाने लगा। इस दौरान बच्ची के माता पिता का भरोसा जीतने के लिए वह पैसे और मंहगे तोहफें देता था। इससे पीड़िता के माता-पिता का भरोसा उस बढ़ता चला गया। इसी को हथियार बनाकर आरोपी ने सिदेहिंग आगबांधा गांव स्थित उनके घर के अंदर ही मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया।
यह घिनौना सिलसिला काफी समय से चल रहा था, लेकिन इस बात का खुलासा तब हुआ जब हाल ही में बच्ची की तबीयत बिगड़ी जिसपर घर की महिलाओं ने चिंता जताई। इसके बाद जब पड़ोसियों ने परिवार से पूछताछ की, तो बच्ची के शोषण की घटना का पता चला। इसके बाद ग्रामीणों ने आरोपी राजू खान को पकड़कर उसकी पिटाई की और उसे मार्गेरिटा पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि, आरोपी पुलिस हिरासत में है और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जांच में तेज़ी लाई जाएगी। पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि इस मामले की जांच में तेजी लाई जाएगी। साथ ही इस बात की भी गहनता से जांच की जाएगी कि आरोपी ने परिवार में के इतने करीब कैसे आया और क्या इस शोषण में कोई और भी शामिल था या किसी और को इसके बारे में पता था। इस बीच, स्थानीय सामाजिक संगठनों ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग उठाई है।