सुरक्षा बलों ने नक्सलियों की साजिश को किया नाकाम, सात गिरफ्तार

By प्रियंका कानू

Dec 01, 2025 17:24 IST

इम्फाल: सुरक्षा बलों ने मणिपुर में आज विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों से जुड़े तीन नक्सलियों सहित कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि गिरफ्तारों पर वसूली और अन्य अवैध गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है।

पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को कामजोंग जिले के फैकोह चौकी पर नियमित जांच के दौरान चार अन्य लोगों को लगभग 57 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया। इन्हें अज्ञात उग्रवादी समूहों से संबंधित माना जा रहा है।

पीटीआई के रिपोर्ट के अनुसार, इम्फाल वेस्ट जिले के खगेमपल्ली में एक सक्रिय कांगलेइपक पीपुल्स रेवोल्यूशनरी पार्टी (पीआरओ) के सदस्य को रविवार को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि वह डॉक्टरों, अस्पतालों, स्कूल वैन संघों, स्कूलों, बेकरी शॉप, जिम और आम जनता से वसूली करता था। इसके अलावा प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के दो सक्रिय सदस्य शुक्रवार को इम्फाल ईस्ट जिले के कांगला सिफाई और थौबल जिले के इंगौरोक से गिरफ्तार किए गए।

Prev Article
पुलिस हिरासत में लिव इन पार्टनर के हत्यारोपी युवक को पड़ा दिल का दौरा, मौत
Next Article
बेंगलुरु में ट्रैजेडी: अधूरे घर में मिला आईटी कर्मचारी का फांसी पर लटका शव

Articles you may like: