बेंगलुरु: सोशल मीडिया पर वायरल होने की चाह में लोग क्या-क्या कर सकते हैं, इसका उदाहरण बेंगलुरु में देखने को मिला। एक बुजुर्ग को उनके ही परिवार के लोगों ने रील बनाने के लिए बैग में बंद कर कुरियर भेज दिया। यह घटना मंगलवार को वायरलिकाबाल इलाके के एक कुरियर ऑफिस में हुई। बैग के अंदर बुजुर्ग को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। कुरियर एजेंसी के कर्मचारियों की सतर्कता और तत्परता के चलते उन्हें बचाया गया।
सूत्रों के अनुसार, परिवार के पांच सदस्य एक बड़े बैग के साथ कुरियर ऑफिस पहुंचे। पार्सल भेजने से पहले कर्मचारियों ने पूछा कि बैग के अंदर क्या है? परिवार ने असंगत उत्तर दिए, जिससे कर्मचारियों को शक हुआ।
We live in a weird weird world. Daughter & family pack father in a gunny bag,take him to a courier office,ask staff to send parcel out of Bengaluru, all this for a reel showing it's easier to courier a man than get bus & train tickets this festive season. Land in police station. pic.twitter.com/ROz2SWjFpT
— Deepak Bopanna (@dpkBopanna) March 17, 2026
जब बैग खोला गया तो अंदर बुजुर्ग सिंकुर कर बैठे हुए मिले। परिवार ने बताया कि वे आगामी उगाड़ी और रमजान में लोगों की यात्रा की कठिनाइयों को दिखाने के लिए वीडियो बना रहे थे और इसका मुख्य विषय यही था कि लोगों को कुरियर करना ही एकमात्र विकल्प है। पुलिस ने घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंचकर परिवार के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया और उन्हें मुचलका भरवाया। साथ ही भविष्य में ऐसा न करने की कड़ी चेतावनी दी गई।
रील बनाने की होड़ में यह पहला मामला नहीं है। सोमवार को दिल्ली में एक युवक ने रील बनाते समय खुद को गोली मार ली थी। इस मामले में पवन कुमार की मृत्यु हो गई। ऐसे लगातार मामले सोशल मीडिया के गलत उपयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं।