🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

दिल्ली के शिक्षा मंत्री अशिष सूद ने कहा, निरीक्षण के दौरान अधिक वाहन उपयोग से बढ़ती ईधन खपत को रोका जाएगा

पीएम मोदी की अपील के अनुरूप दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा

By प्रियंका महतो

May 12, 2026 20:50 IST

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जारी किए गए निर्देशों के अनुरूप जिसमें नागरिकों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करने की अपील की गई थी दिल्ली के शिक्षा मंत्री अशिष सूद ने मंगलवार को दिल्ली मेट्रो का उपयोग किया। मंत्री अशिष सूद मेट्रो यात्रा के दौरान यात्रियों से संवाद करते दिखाई दिए। ट्रैफिक में फंसने के बाद उन्होंने ई-रिक्शा का उपयोग किया। उन्होंने कहा कि आमतौर पर वे और उनके विभागीय अधिकारी निरीक्षण के दौरान तीन कारों का उपयोग करते है जिससे ईधन की अधिक खपत होती है। अशिष सूद ने कहा हम सार्वजनिक परिवहन का उपयोग तब तक करेंगे जब तक स्थिति बेहतर नहीं हो जाती।

अधिकारियों के बयान के अनुसार मंत्री आईएनए से कारकर्दूमा कोर्ट तक दिल्ली मेट्रो से यात्रा की और वहा से सीएम श्री स्कूल, सुरजमल विहार तक ई-रिक्शा से पहुंचे। वे जोन 1 और 2 के स्कूल प्रमुखों के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री की यह यात्रा सीएम श्री स्कूल, सुरजमल विहार में आयोजित स्कूल प्रमुखों के साथ संवाद कार्यक्रम का हिस्सा थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में तेलंगाना बीजेपी द्वारा आयोजित रैली में नागरिकों से अपील की थी कि वे पेट्रोल और डीजल की खपत कम करें और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें। उन्होंने शहरों में मेट्रो रेल सेवाओं, कारपूलिंग, इलेक्ट्रिक वाहनों, रेलवे पार्सल सेवाओं और वर्क-फ्रॉम-होम जैसी व्यवस्थाओं के उपयोग को बढ़ावा देने की सलाह दी ताकि पश्चिम एशिया संकट के बीच विदेशी मुद्रा की बचत हो सके।

Articles you may like: