🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

भारत में होने वाली एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप युद्ध के कारण स्थगित

By लखन भारती

Mar 11, 2026 18:43 IST

नयी दिल्लीः पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण अप्रैल में अहमदाबाद में होने वाली एशियाई भारोत्तोलन चैंपियनशिप को मई तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

यह महाद्वीपीय प्रतियोगिता पहले एक से 10 अप्रैल तक आयोजित होने वाली थी लेकिन अब इसे एक महीने से अधिक समय तक आगे बढ़ाकर 12 से 17 मई के बीच आयोजित किया जाएगा।

एशियाई भारोत्तोलन महासंघ (एडब्ल्यूएफ) ने कहा कि यह बदलाव सभी प्रतिनिधिमंडलों की ‘सुरक्षित और सुचारु भागीदारी’ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया है।

एडब्ल्यूएफ ने एक बयान में कहा, ‘‘मध्य पूर्व और खाड़ी क्षेत्र को प्रभावित करने वाली वर्तमान स्थिति के कारण 2026 एडब्ल्यूएफ एशियाई सीनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप का कार्यक्रम बदल दिया गया है। ’’ बयान में आगे कहा गया, ‘‘सभी प्रतिनिधिमंडलों की सुरक्षित और सुचारु भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए अब यह प्रतियोगिता 12 से 17 मई 2026 के बीच आयोजित की जाएगी।’’

अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों से शुरू संघर्ष के कारण खाड़ी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में हवाई क्षेत्र बंद कर दिया गया है।

Prev Article
मन में अभी भी युद्ध के घाव हैं, डर के कारण टूर्नामेंट में उतरने में सक्षम नहीं सिंधु

Articles you may like: