🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ मैच: हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी ने बढ़ाया रहस्य

सूर्यकुमार यादव ने बताया अस्वस्थ, रिकेल्टन ने चोट की पुष्टि की।

मुंबई : लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबले के दौरान जब टॉस के लिए सूर्यकुमार यादव मैदान पर आए तब हर कोई हैरान रह गया कि हार्दिक पांड्या आखिर कहां हैं। बाद में पता चला कि वह चोट के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हार्दिक पांड्या के रूममेट रायन रिकेल्टन को भी उनकी चोट के बारे में कोई जानकारी नहीं थी कम से कम सोमवार दोपहर तक उन्हें इस बारे में पता नहीं था। उन्होंने मैच खेलने से ठीक पहले यह जानकारी पाई। इसी बात की पुष्टि भी खुद रिकेल्टन ने की।

मैच से पहले टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव से जब हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने बताया कि हार्दिक अस्वस्थ हैं। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रायन रिकेल्टन ने कहा की मुझे नहीं पता वह कब वापस आएंगे। मैंने शाम को ही उनकी चोट के बारे में जाना। मुझे नहीं पता वह कितने समय में लौटेंगे और अभी उनकी हालत कैसी है। लेकिन मुझे पूरा भरोसा है कि वह जल्दी ठीक होकर टीम में वापस आएंगे।

वर्तमान में मुंबई इंडियंस का आईपीएल सफर समाप्त हो चुका है और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है। इस स्थिति में हार्दिक पांड्या की वापसी या गैरवापसी से बहुत बड़ा अंतर नहीं पड़ेगा। रिकेल्टन को उम्मीद है कि हार्दिक इसी सप्ताह टीम से जुड़ जाएंगे।

फिलहाल मुंबई इंडियंस नौवें स्थान पर है टीम ने तीन मैच जीते हैं और सात हारे हैं। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में सबसे नीचे है जिसने दो मैच जीते हैं और सात हारे हैं।

मैच का हाल

मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स को 228 रन पर रोक दिया। निकोलस पूरन ने मात्र 21 गेंदों में 63 रन बनाए। मिचेल मार्श ने 25 गेंदों में 44 रन जोड़े। हिम्मत सिंह 31 गेंदों पर 40 रन बनाकर नाबाद रहे।

इसके जवाब में मुंबई इंडियंस के लिए रायन रिकेल्टन और रोहित शर्मा की 143 रनों की साझेदारी ने टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। मुंबई ने 18.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

Articles you may like:

Election