🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अभिषेक शर्मा नहीं, पैट कमिंस की जगह ये खिलाड़ी संभालेगा IPL 2026 में SRH टीम की कमान

टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन शुरूआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभाल सकते हैं, क्योंकि अभी साफ नहीं है कि पैट कमिंस टीम संग कब तक जुड़ेंगे।

By लखन भारती

Mar 17, 2026 12:52 IST

इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां संस्करण (IPL 2026) 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है, पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एम चिन्नास्वामी में खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन शुरूआती मैचों में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी संभाल सकते हैं, क्योंकि अभी साफ नहीं है कि पैट कमिंस टीम संग कब तक जुड़ेंगे।

कुछ रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद मैनेजमेंट ईशान किशन को कप्तानी सौंपने पर चर्चा कर रहा है। कमिंस चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप भी नहीं खेल पाए थे। वहीं ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को उपकप्तान बनाया जा सकता है। ईशान किशन ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी, जिसके बाद से वह शानदार फॉर्म में हैं। पहले बतौर ओपनर और फिर नंबर-3 पर उन्होंने प्रभावित किया, वह पहली गेंद से बड़े शॉट लगाने से नहीं हिचकिचाते। आईपीएल 2026 में भी उनका रोल महत्वपूर्ण हो सकता है, क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद के लिए भी वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं और ओपनर्स (अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड) भी आक्रामक शैली के बल्लेबाज हैं।

RCB के लिए भी बुरी खबर

ऑस्ट्रेलिया के एक पत्रकार ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि पैट कमिंस और जोश हेजलवुड रिहैबिलिटेशन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। इस वजह से माना जा रहा है कि दोनों ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स आईपीएल सीजन 19 के शुरूआती मैचों से बाहर हो सकते हैं। हेजलवुड रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलते हैं।

Articles you may like: