वडोदरा : 18 साल की कोशिश के बाद विराट कोहली सफल हुए। 2008 से 2025 तक RCB की पुरुष टीम को IPL जीतने का इंतजार करना पड़ा लेकिन RCB की महिला टीम ने यह कारनामा महज एक साल में कर दिखाया। स्मृति मंधाना की कप्तानी में 2024 के बाद 2026 में भी RCB की महिला ब्रिगेड ने WPL जीत लिया। बीती रात दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर स्मृति मंधाना ने ट्रॉफी अपने नाम की। इस जीत के बाद विराट कोहली ने महिला ब्रिगेड को बधाई दी।
WPL में मुंबई इंडियंस के बाद RCB दूसरी टीम बनी जिसने दूसरी बार ट्रॉफी जीती। यह WPL के इतिहास में एक रिकॉर्ड है। साथ ही 2024 में RCB की महिला टीम ने पूरे फ्रेंचाइजी से “ट्रॉफीलेस” का ठप्पा हटाया था। इसके बाद पुरुष टीम ने भी जीत हासिल की और उसके बाद विराट कोहली की आंखों में आए आंसू सभी ने देखे।
महिला टीम की दूसरी ट्रॉफी जीत पर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर बधाई दी। उन्होंने लिखा है कि फिर से चैंपियन। RCB का झंडा ऐसे ही आगे बढ़ाते रहो। स्मृति मंधाना सहित पूरी टीम और मैनेजमेंट के सभी लोगों को इस जीत के लिए बधाई। तुम लोग इस जीत के हकदार हो। इन पलों का आनंद लो।
2008 में RCB टीम की शुरुआत हुई। इसके बाद 2023 में महिला टीम ने WPL में कदम रखा। और पूरी RCB फ्रेंचाइजी ने पहली ट्रॉफी 2024 में WPL के जरिए जीती। महज चार साल में WPL की महिला ब्रिगेड ने दो बार ट्रॉफी जीत ली। वहीं पुरुष टीम ने 18 साल में सिर्फ एक बार खिताब जीता। इससे साफ है कि महिला ब्रिगेड ने पुरुषों को “10 गोल” दे दिए।
एक तरफ जहां RCB शानदार प्रदर्शन कर रही है वहीं दूसरी तरफ अंधेरे में खड़ी है दिल्ली कैपिटल्स। 2023, 2024, 2025 और 2026 - लगातार चार WPL फाइनल में पहुंचकर वे हार गईं। यही तस्वीर कैपिटल्स फ्रेंचाइज़ी की बाकी टीमों के साथ भी देखने को मिलती है।