🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

किसी का नुकसान तो किसी का सुनहरा मौका, हर्षित की जगह करीब 2 साल बाद T20 टीम में लौटेंगे ये स्टार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के इकलौते वॉर्म-अप मैच के दौरान हर्षित राणा चोटिल हो गए।

By तानिया रॉय, Posted by: रजनीश प्रसाद

Feb 06, 2026 18:12 IST

नई दिल्ली : इसे ही कहते हैं- “किसी का नुकसान, तो किसी का फायदा” रिपोर्ट्स के मुताबिक 2026 ICC टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में हर्षित राणा की जगह तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को शामिल किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम तक चयनकर्ता हैदराबाद के इस पेसर के नाम की आधिकारिक घोषणा कर सकते हैं। इस हफ्ते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत के एकमात्र वॉर्म-अप मैच में हर्षित राणा चोटिल हो गए थे।

टी20 विश्व कप में राणा की जगह सिराज?

द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार 2026 टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में हर्षित राणा के स्थान पर मोहम्मद सिराज का नाम लगभग तय है। गौरतलब है कि सिराज ने आखिरी बार जुलाई 2024 में टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था। यह खबर प्री-टूर्नामेंट प्रेस कॉन्फ्रेंस से ठीक पहले सामने आई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में आते समय भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव शायद इस पूरी जानकारी से अवगत नहीं थे इसलिए उन्होंने कहा था कि हर्षित पूरी तरह टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि जरूरत पड़ने पर भारत के पास पर्याप्त विकल्प मौजूद हैं।

सूर्यकुमार यादव ने कहा कि15 खिलाड़ियों के जिस संयोजन के साथ हमने टीम बनाई है उसमें हर्षित का न होना बड़ा झटका होगा। हम उन्हें जरूर मिस करेंगे लेकिन हमारे पास विकल्प मौजूद हैं। तेज गेंदबाज़ों में से ही सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को चुना जाएगा। भले ही हर्षित नौ नंबर पर बल्लेबाजी करता हो लेकिन असली बात यह है कि टॉप 8 बल्लेबाजों को जिम्मेदारी लेकर खेलना होगा।

अब तक हर्षित राणा ने भारत के लिए 9 टी20 मैच खेले हैं और उनके नाम 9 विकेट दर्ज हैं। 4 फरवरी को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म-अप मैच में गेंदबाजी करते समय वह अचानक चोटिल हो गए। जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में उस मैच में हर्षित से बड़ी भूमिका की उम्मीद थी लेकिन वह सिर्फ एक ओवर फेंकने के बाद घुटना पकड़कर मैदान से बाहर चले गए और उसी चोट के साथ उनका विश्व कप सफर लगभग खत्म हो गया।

जानकारी के मुताबिक हर्षित राणा के दाहिने घुटने में पानी भर गया है घुटने को मोड़ने-सीधे करने में दिक्कत हो रही है और काफी दर्द भी है। बाद में स्कैन में पता चला कि उनके घुटने का मेनिस्कस फट गया है। 6 फरवरी को डॉक्टर दिनेश पारदीवाला से सलाह लेने के बाद उन्हें सर्जरी कराने की सलाह दी गई। इसी वजह से आगामी टी20 विश्व कप में हर्षित राणा का खेलना अब संभव नहीं है।

Prev Article
सबसे ज्यादा छक्के, सबसे तेज 150 जूनियर विश्व कप में वैभव के एक के बाद एक रिकॉर्ड
Next Article
भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट

Articles you may like: