🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

फाइनल में ‘जूनियर अभिषेक’ वैभव पर टिकी निगाहें

आज अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वही वैभव सबसे बड़ा भरोसा।

By अर्घ्य बंद्योपाध्याय, Posted by: रजनीश प्रसाद

Feb 06, 2026 12:17 IST

हरारे : उन्हें ‘जूनियर अभिषेक’ कहा जा रहा है- यानी अभिषेक शर्मा। जिस तरह सीनियर अभिषेक शुरुआत में तूफानी बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत आधार पर खड़ा कर देते हैं ठीक वैसा ही काम जूनियर टीम में वैभव सूर्यवंशी कर रहे हैं। आज अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ वही वैभव सबसे बड़ी उम्मीद हैं। सेमीफाइनल में अफगानिस्तान के खिलाफ 311 रन का पीछा करते हुए उन्होंने शुरुआत में ही 33 गेंदों पर 68 रनों की तेज पारी खेली थी जिससे एरन जॉर्ज और बाकी बल्लेबाजों का काम आसान हो गया।

भारत आज छठी बार विश्व कप जीतने के लिए मैदान में उतरेगा। अगर इंग्लैंड चैंपियन बनता है तो वह 1998 के बाद दूसरी बार खिताब जीतेगा। 2022 में फाइनल में पहुंचने के बावजूद इंग्लैंड भारत से हार गया था। इस बार इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। हालांकि दोनों टीमें बिना कोई मैच हारे फाइनल तक पहुंची हैं। इसलिए मुकाबला पूरी तरह कांटे का होने वाला है।

वैभव के साथ-साथ बल्लेबाजी में एरन जॉर्ज और कप्तान आयुष म्हात्रे पर भी नजर रहेगी। वहीं इंग्लैंड के कप्तान थॉमस र्यू शानदार फॉर्म में हैं उन्होंने सेमीफाइनल में शतक जमाया है। अब तक उनका औसत 74.75 है। जिम्बाब्वे के हरारे में आज बारिश की संभावना जरूर है लेकिन इसके बड़ी बाधा बनने की उम्मीद नहीं है।

Prev Article
स्मृति की WPL जीत पर विराट की बधाई, क्या लिखा किंग कोहली ने?
Next Article
भारत ने इंग्लैंड को हराकर जीता अंडर-19 वर्ल्ड कप, वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ़ द मैच और प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट

Articles you may like: