🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

PCB की बड़ी हार रोकने मैदान में उतरा बांग्लादेश? ICC की आपात बैठक में शामिल होने पाकिस्तान पहुंचे BCB अध्यक्ष

ICC और PCB की बैठक में अमीनुल इस्लाम की मौजूदगी की संभावना

By तानिया रॉय, Posted by: रजनीश प्रसाद

Feb 08, 2026 15:17 IST

इस्लामाबाद : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को लेकर टी-20 विश्व कप विवाद और भी गहराता जा रहा है। पाकिस्तान सरकार पहले ही साफ कर चुकी है कि 15 फरवरी को भारतीय टीम के खिलाफ राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी मैदान पर नहीं उतरेंगे। इसके बाद से ही ग्रुप ‘ए’ के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। शनिवार को हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच पर्दे के पीछे बातचीत चल रही है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने ICC को पत्र लिखकर ‘फोर्स मेजर’ धारा लागू करने की बात कही है और यह भी कहा है कि वह सरकार के निर्देशों के खिलाफ नहीं जा सकता इसलिए भारत के खिलाफ मैच खेलना उनके लिए संभव नहीं है। वहीं दूसरी ओर ICC ने PCB से अपनी स्थिति और स्पष्ट करने को कहा है। साथ ही ICC का कहना है कि इस मामले में ‘फोर्स मेजर’ धारा लागू नहीं होती।

जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर पैदा हुए गतिरोध को खत्म करने के लिए ICC रविवार को एक आपात वर्चुअल बैठक बुला सकता है। इसी बीच एक नया मोड़ तब आया जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम पाकिस्तान पहुंचे। गौर करने वाली बात यह है कि पाकिस्तान का दावा है कि उसने बांग्लादेश के समर्थन में भारत के खिलाफ मैच से हटने का फैसला किया क्योंकि बांग्लादेश को टूर्नामेंट से बाहर कर दिया गया था।

उसी रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ICC और PCB की बैठक में अमीनुल इस्लाम की मौजूदगी हो सकती है। अन्य देशों के क्रिकेट बोर्डों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा ढाका लौटने से पहले BCB अध्यक्ष की PCB प्रमुख मोहसिन नकवी से मुलाकात भी तय है।

शनिवार रात PCB के प्रवक्ता आमिर मीर ने उस खबर का खंडन किया जिसमें कहा गया था कि PCB ने ICC से बातचीत शुरू करने की पहल की है। उन्होंने कहा कि समय ही बताएगा कि वास्तव में सबसे पहले किसने दरवाज़ा खटखटाया था।

भारत-पाकिस्तान मुकाबला विश्व क्रिकेट के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले मैचों में से एक माना जाता है। ऐसे में यदि यह मैच तय समय पर नहीं होता है तो ICC से लेकर प्रसारण कंपनियों तक सभी पक्षों को भारी आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

Prev Article
बहिष्कार के मुद्दे पर पाकिस्तान से बातचीत करेगा ICC, क्या PCB होगा निलंबित?
Next Article
सौरव गांगुली ने PCB को लताड़ा, कहा - नहीं समझ पा रहा विश्वकप से पीछे हटने की वजह!

Articles you may like: