🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

नो-हैंडशेक सिर्फ एक दिखावा… भारत-पाकिस्तान विवाद पर इस दिग्गज का बड़ा खुलासा, बताया बंद कमरे का सच

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी 2026 को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान की टक्कर हुई थी। इस मैच में भारतीय टीम ने नो-हैंडशेक पॉलिसी को जारी रखते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था। इस विवाद पर एक दिग्गज ने बड़ा बयान दिया है।

By तानिया राय, Posted by: लखन भारती

Feb 20, 2026 17:59 IST

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान की टीमों का आमना-सामना ग्रुप स्टेज में हुआ था। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा अंदाज में बाजी मारी, लेकिन मुकाबले के दौरान हैंडशेक विवाद फिर सुर्खियों में आ गया। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के समय पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया और मैच के बाद भी दोनों टीमों के बीच हैंडशेक देखने को नहीं मिली। इन सब के बीच पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर एलिस्टर कुक ने भारत और पाकिस्तान के बीच जारी नो-हैंडशेक पॉलिसी पर एक बड़ा बयान दिया है।

एलिस्टर कुक का चौंकाने वाला दावा

एलिस्टर कुक ने कहा है कि मैदान पर हाथ न मिलाना सिर्फ दिखावा है, क्योंकि खिलाड़ी बंद कमरों में बातचीत करते रहते हैं। कुक ने ‘स्टिक टू क्रिकेट’ पॉडकास्ट में माइकल वॉन, डेविड लॉयड और फिल टफनेल के साथ चर्चा करते हुए ये दावा किया। उन्होंने कहा, ‘क्या खिलाड़ी बंद दरवाजों के पीछे बात नहीं कर रहे हैं ? मैंने कहीं पढ़ा था कि हर कोई गपशप कर रहा है। ऐसा लगता है कि यह सिर्फ दिखावा है, है ना ? असल मैदान पर तो वह हाथ नहीं मिला रहे हैं, लेकिन बंद दरवाजों के पीछे वह सब बातें कर रहे हैं और सब ठीक है।’

बता दें, माइकल वॉन ने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि क्रिकेट के मैदान पर हाथ न मिलाना दुखद है। हालांकि, कुक ने इसे हल्के में लिया और कहा कि असल में खिलाड़ियों के बीच कोई दुश्मनी नहीं है। यह बयान भारत-पाकिस्तान मैच के बाद अब चर्चा में आ गया है।

नो-हैंडशेक पॉलिसी की कब हुई शुरुआत ?

नो-हैंडशेक पॉलिसी पिछले साल दुबई में हुए एशिया कप से शुरू हुई थी, जहां राजनीतिक तनाव के कारण भारतीय खिलाड़ियों को पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाने से मना किया गया था। एशिया कप 2025 के दौरान दोनों टीमों के बीच कुल 3 मुकाबले खेले गए थे, लेकिन तीनों ही मैचों में खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया था। महिला क्रिकेट टीमों ने भी इस पॉलिसी को जारी रखा था और अंडर-19 क्रिकेट में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था। अब टी20 वर्ल्ड कप में भी दोनों टीमें दूर-दूर नजर आईं।

Prev Article
भारत-पाकिस्तान टी20 वर्ल्डकप मुकाबले ने तोड़े व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड, रच दिया इतिहास
Next Article
आर्थिक संकट से ‘जायंट किलर’ — जिम्बाब्वे के उत्थान का सफर आसान नहीं

Articles you may like: