IPL-2026 : ग्लेन मैक्सवेल ने ऑक्शन के लिए नहीं भेजा नाम, क्या रिटायर होंगे ?

By सौम्यदीप दे, Posted by: लखन भारती

Dec 02, 2025 13:00 IST

आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए रजिस्टर कराने के लिए 30 नवंबर आखिरी तारीख थी। इसके लिए कुल 1355 नाम रजिस्टर हुए और इनमें ग्लेन मैक्सवेल का नाम नहीं है।

-ग्लेन मैक्सवेल 2012 से आईपीएल खेल रहे थे।

-ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में चार फ्रेंचाइज का हिस्सा रहे।

-ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का हिस्सा थे।

ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने आईपीएल 2026 के लिए नाम नहीं भेजा। वे 2012 से इस लीग का हिस्सा थे लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने 16 दिसंबर 2025 को अबू धाबी में होने वाले आईपीएल 2026 ऑक्शन के लिए नाम रजिस्टर नहीं कराया। 30 नवंबर इसकी आखिरी तारीख थी। इस खिलाड़ी को लेने के लिए ऑक्शन में हमेशा ही होड़ देखी गई। इस लिहाज से उनका ऑक्शन से बाहर रहने का फैसला चौंकाने वाला लगता है। हालांकि मैक्सवेल अब करियर के ढलान पर है और आईपीएल में वह उम्मीदों पर खरे भी नहीं उतर पाए।

मैक्सवेल के आईपीएल से रिटायर होने की भी अटकलें लग रही है। हाल ही में फाफ डुप्लेसी और वेस्ट इंडीज के आंद्रे रसेल ने भी ऐसा किया था। इनमें से डुप्लेसी ने पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने के लिए ऐसा किया। यह भी माना जा रहा है कि मैक्सवेल अगले साल भारत-श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के बाद रिटायर हो सकते हैं। वे वनडे और टेस्ट को पहले ही अलविदा कह चुके हैं।

मैक्सवेल को आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने 4.2 करोड़ रुपये में लिया था। यह आईपीएल में उनकी चौथी फ्रेंचाइज रही लेकिन 37 साल के मैक्सवेल को सीजन के बीच में ही चोट लग गई और वे बाहर हो गए। पंजाब ने उनकी जगह ऑस्ट्रेलिया के ही मिचेल ऑवन को चुना था। मैक्सवेल ने पिछले सीजन में सात मैच खेले जिनमें 97.95 की साधारण स्ट्राइक रेट से वे 48 रन बना सके थे।

Prev Article
जिन खिलाड़ियों को किसी ने नहीं खरीदा वो भी IPL-2026 में 2 करोड़ मांगने पहुंचे
Next Article
KKR ने रिटेन नहीं किया, रसेल ने IPL को कहा अलविदा, जानिए क्यों लिया बड़ा फैसला

Articles you may like: